{"_id":"5cf3e439bdec22073073f2bb","slug":"world-cup-2019-shakib-al-hasan-cross-11-000-runs-in-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाकिब ने बांग्लादेश के लिए हासिल की ये खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शाकिब ने बांग्लादेश के लिए हासिल की ये खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे क्रिकेटर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 02 Jun 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाकिब अल हसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने रविवार को अपनी टीम के लिए खास रिकॉर्ड दर्ज किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के पांचवें मैच में 5 रन बनाते ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 11 हजार रन पूरे कर लिए।
2 of 4
शाकिब-मुश्फिकुर
- फोटो : social media
इस मामले में वह बांग्लादेश के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में ये कीर्तिमान हासिल किया है। हालांकि, बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 12 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं।
3 of 4
शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह
- फोटो : ESPN
दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार शाकिब अल हसन बतौर ऑलराउंडर इस 11 हजार के क्लब में शामिल होने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं। शाकिब टेस्ट क्रिकेट में 3807 रन बना चुके हैं। वहीं, वनडे शाकिब के नाम 5792 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 72 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1471 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दक्षिण अप्रीका बनाम बांग्लादेश
- फोटो : social media
शाकिब के अलावा बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम इस रेस में चल रहे हैं। हालांकि, मुशफिकुर को 11000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए 250 रन की दरकार है, जो आने वाले में मैचों में वह बड़े आसानी से पूरा कर सकते हैं। विश्व कप में बांग्लादेश को अभी आठ और मैच खेलने हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।