{"_id":"5d0bbeb68ebc3e1ebd7ec1c1","slug":"world-cup-2019-najam-sethi-criticises-pcb-for-not-supporting-cricket-team-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से हार के बाद PCB पर उठे सवाल, पूर्व अध्यक्ष ने इन पर फोड़ा खराब प्रदर्शन का ठीकरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत से हार के बाद PCB पर उठे सवाल, पूर्व अध्यक्ष ने इन पर फोड़ा खराब प्रदर्शन का ठीकरा
Thu, 20 Jun 2019 10:43 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मौजूदा प्रबंधन को विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए कसूरवार ठहराया है। सेठी ने कहा कि पीसीबी अधिकारियों ने टीम में असुरक्षा भरी और खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ को पूरा समर्थन नहीं मिल सका।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि विश्व कप में हमारे प्रदर्शन से सभी दुखी है लेकिन हमें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन ने टीम का पूरा साथ नहीं दिया और टीम में डर भर दिया। कप्तान में असुरक्षा का भाव है, कोच में भी। खिलाड़ियों में भी यही भाव है। विश्व कप से पहले भी उन्हें नहीं पता था कि टूर्नामेंट के बाद क्या होगा।'
विज्ञापन
बता दें कि विश्व कप 2019 में पाकिस्तान ने अबतक कुल पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें महज एक जीत हासिल हुई है। इस दौरान उन्हें तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। अंक तालिका की बात की जाए तो पाकिस्तान की टीम इस वक्त नौवें स्थान पर है। वो केवल अफगानिस्तान से ऊपर हैं, जिन्होंने पांच में से एक भी मैच नहीं जीता है।
विज्ञापन