फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Mohammed Shami Credits Himself For Turnaround In Fortune

मोहम्मद शमी ने कहा, टीम में वापसी से लेकर शानदार प्रदर्शन तक के श्रेय का हकदार सिर्फ मैं

Fri, 28 Jun 2019 06:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 28 Jun 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Mohammed Shami Credits Himself For Turnaround In Fortune
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहना है कि पिछले 18 महीनों में इतना कुछ झेलने के बाद अब शानदार प्रदर्शन के हकदार भी वह खुद ही हैं। शमी ने कहा गुरुवार को विश्व कप में वेस्टइंडीज पर 125 रन की जीत के बाद कहा कि श्रेय और किसको, बस मुझे। मैं खुद को पूरा श्रेय देता हूं। 

विज्ञापन


शमी को पिछले डेढ़ वर्ष में घरेलू हिंसा के आरोपों से जूझना पड़ा, जिसके बाद लंबित जांच तक उन्हें बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची से हटा दिया गया और फिटनेस के आधार पर उन्हें एक टेस्ट मैच से भी बाहर बैठना पड़ा, लेकिन वह अब अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में वापसी कर चुके हैं। उनकी तेजी और स्विंग के बारे में पूछने पर शमी ने कहा कि, 'क्योंकि मुझे इन सब के बाद यह झेलना पड़ा पिछले 18 महीनों में जो कुछ हुआ, वह सब मुझे ही झेलना पड़ता। इसलिए इसका श्रेय भी मुझे ही जाता है।'

विज्ञापन

शमी ने एक हैट्रिक सहित दो मैचों में आठ विकेट चटकाए हैं

World Cup 2019: Mohammed Shami Credits Himself For Turnaround In Fortune
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

शमी ने एक हैट्रिक सहित दो मैचों में आठ विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने मुझे इस सबसे -पारिवारिक मुद्दों से लेकर फिटनेस तक- से लड़ने की ताकत दी। अब मैं केवल देश के लिए अच्छा करने पर ध्यान लगाए हूं।’ 

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बारे में शमी ने कहा कि फिटनेस पर काम करना टर्निंग प्वाइंट रहा। उन्होंने कहा, ‘यह केवल ‘यो यो’ टेस्ट में विफलता के बारे में नहीं था। ऐसा भी समय होता है, जब आपकी लय गड़बड़ा जाती है। मैं विफल रहा वह एक अलग बात है, लेकिन फिर मैंने कड़ी मेहनत की और अपनी फिटनेस में सुधार किया है। मुझे लगता है कि मैं अब अच्छी लय में हूं, क्योंकि मैंने वजन कम किया है। अब मेरे लिए सब कुछ सही चल रहा है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed