फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Michael Hussey says no chance will share insights on MS Dhoni with Australia

धोनी की कमजोरी जानता है यह कंगारू खिलाड़ी, फिर भी नहीं देगा ऑस्ट्रेलिया को जानकारी

Sat, 08 Jun 2019 06:38 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 08 Jun 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Michael Hussey says no chance will share insights on MS Dhoni with Australia
MS Dhoni - फोटो : amar ujala

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को लगता है कि महेन्द्र सिंह धोनी की 'बहुत ज्यादा कमजोरियां' नहीं हैं और अगर हैं भी तो चेन्नई सुपर किंग्स का यह बल्लेबाजी कोच ऑस्ट्रेलियाई टीम से उसे साझा नहीं करेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें रविवार को विश्व कप मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने होगी। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अफगानिस्तान को बुरी तरह हराने के बाद वेस्ट इंडीज को भी मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। माना जा रहा कि लगातार दो जीत के बाद ओवल में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम कड़ी चुनौती पेश करेगी। हसी चेन्नई सुपर किंन्स की टीम में धोनी के साथ खेले हैं और फिर टीम के साथ कोच के रूप में जुड़े रहे। ऐसे में उन्हें फ्रेंचाइजी और धोनी को काफी करीब से देखा है। 

विज्ञापन

जब हसी से पूछा गया कि क्या वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ धोनी को लेकर कुछ साझा करेंगे। इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'कोई संभावना नहीं है, वैसे भी धोनी की ज्यादा कमजोरी नहीं है।' हालांकि, हसी को भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया के पास भारत के पूर्व कप्तान के लिए अपनी योजना होगी। 

उन्होंने कहा, 'आज के दौर में सभी टीमें सभी खिलाड़ियों पर बहुत बारीकी से विश्लेषण करती हैं, इसलिए मुझे यकीन है कि उनके पास धोनी और सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए योजना होगी।' 

धोनी अगले महीने 38 साल के हो जाएंगे और हसी से जब उनके खेल के बारे में पूछा गया उन्होंने कहा कि इस दिग्गज बल्लेबाज को अपने मजबूत पक्ष के बारे में पता है। उन्होंने कहा, 'वह महान खिलाड़ी है और दबाव की स्थिति में किसी दूसरे खिलाड़ी से बेहतर रहते हैं। वह काफी चतुर खिलाड़ी हैं और जोखिम का आकलन करते रहते हैं। उन्हें अपनी ताकत के बारे में पता है और वह उसी तरीके से खेलते हैं।' 

पिछले कुछ समय में धोनी की स्ट्राइक रेट में गिरावट आई है लेकिन हसी को इसमें कुछ गलत नहीं लगता है। विश्व कप 2007 के विजेता टीम के सदस्य रहे हसी ने कहा, 'धोनी न सिर्फ खेल की स्थिति के अनुसार खेलते हैं, बल्कि पारी की शुरूआत में खुद को कुछ समय देना पसंद करते हैं। धोनी को पारी की आखिरी हिस्से में ज्यादा जिम्मेदारी लेना पसंद है।' 

हसी को लगता है कि धोनी की मौजूदगी और खेल को आखिरी तक ले जाने की क्षमता से विरोधी टीम चैन की सांस नहीं ले पाती है। पिछले कुछ समय में देखा गया है कि धोनी को पैट कमिंस, कागिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर (आईपीएल में) जैसे बेहतर तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉट खेलने में दिक्कत हुई है। लेकिन हसी ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है।

मिस्टर क्रिकेट के नाम से जाने जाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, 'धोनी को पता रहता है कि किस गेंदबाज से खतरा होगा और टीम को किसके खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करना चाहिए। आपने जिन गेंदबाजों का जिक्र किया है वे केवल एक छोर से गेंदबाजी कर सकते हैं।' 

विज्ञापन

हसी ने धोनी के अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते है। उन्होंने कहा, ‘बुमराह मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी करेंगे। भारत को जब भी विकेट की जरूरत होगी हम उसे गेंदबाजी करते देखेंगे। ऐसे में उस पर दबाव होगा लेकिन मुझे लगता है कि वह विश्व क्रिकेट के किसी अन्य खिलाड़ी की तरह ही दबाव का सामना करते है। 

हसी ने कहा, 'हार्दिक को बल्लेबाजी क्रम में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उसे पारी के अंतिम ओवरों में पावर हिटर के रूप में उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर हार्दिक और धोनी पारी के अंत में एक साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं तो मैं गेंदबाजी करना पसंद नहीं करूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed