फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना का सम्मान कर विवादों में फंसे धोनी, ICC ने कहा- 'बलिदान बैज' उतारकर खेलो मैच

Thu, 06 Jun 2019 09:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाल
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाल Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 06 Jun 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: ICC Ask Dhoni to Remove Balidaan badge from Keeping Gloves
बलिदान बैज के साथ धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 में सुरक्षा बलों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर एमएस धोनी विवादों में फंस गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को अपने पहले मैच में माही ने सेना के चिन्ह वाले विकेटकीपिंग गलव्स पहने थे। अब ICC ने इस बारे में सीधे BCCI से बात की है।

World Cup 2019: ICC Ask Dhoni to Remove Balidaan badge from Keeping Gloves
धोनी - फोटो : social media

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC ने बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी बीसीसीआई से गलव्स पर छपे 'बलिदान' को हटवाने की मांग की है। ICC नियमों के मुताबिक किट या कपड़ों पर अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान राजनीति, धर्म या जातीय जैसी चीजों का संदेश नहीं होना चाहिए।'

World Cup 2019: ICC Ask Dhoni to Remove Balidaan badge from Keeping Gloves
धोनी - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी के विकेटकीपिंग दस्तानों पर 'बलिदान बैज' का चिन्ह उस समय दिखाई दिया जब उन्होंने मैच के 40वें ओवर के दौरान युजवेंद्र चहल की गेंद पर दक्षिणी अफ्रीकी बल्लेबाज एंडिले फेहलुकवायो को स्टंप्स आउट किया था। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर सराहना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: ICC Ask Dhoni to Remove Balidaan badge from Keeping Gloves
पैरा फोर्स - फोटो : social media

क्या है ये निशानी?

भारतीय सेना की एक स्पेशल फोर्सेज की टीम होती है जो आतंकियों से लड़ने और आतंकियों के इलाके में घुसकर उन्हें मारने में दक्ष होती है। मुश्किल ट्रेनिंग और पैराशूट से कूदकर  दुश्मन के इलाके में घुसकर दुश्मन को मारने में महारत हासिल करने वाले इन सैनिकों को पैरा कमांडो कहा जाता है।

इन्हीं पैरा कमांडो को एक खास तरह की निशानी/चिन्ह दी जाती है जिसे बलिदान चिन्ह/बैज कहा जाता है। ये बैज उन्हें ही मिलता है जो स्पेशल पैरा फोर्सेज से जुड़े हों।

विज्ञापन
World Cup 2019: ICC Ask Dhoni to Remove Balidaan badge from Keeping Gloves
धोनी ग्लव्स - फोटो : self

धोनी ने क्यों पहना बैज?

महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाजा गया था। उसके बाद साल 2015 में धोनी ने पैरा फोर्सेज के साथ बुनियादी ट्रेनिंग और फिर पैराशूट से कूदने की स्पेशल ट्रेनिंग भी पूरी की जिसके बाद धोनी को पैरा रेजिमेंट में शामिल किया गया और उन्हें ये बैज लगाने की अनुमति दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed