कहा जा रहा था कि पाकिस्तान टॉस हारते ही विश्व कप 2019 से बाहर हो जाएगा। सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में पहले बल्लेबाजी करना जरूरी था। अब जब बांग्लादेश के खिलाफ सरफराज अहमद की यह टीम टॉस जीतकर पहला पड़ाव पार कर चुकी है तो ऐसे में एक बार फिर फैंस को दोबारा किसी करिश्मे की उम्मीद जाग गई है।
2 of 9
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : social media
दरअसल, खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है ऑस्ट्रेलिया और भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है। पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल की रेस में कायम है, लेकिन उसका रास्ता बहुत कठिन है। ऐसे में आईए समझते हैं पूरा गणित...
3 of 9
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social Media
इंग्लैंड की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की रेस बहुत ही कठिन हो गई है। जी हां, अभी तक तीन टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई की है। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 14 अंकों के साथ पहले, भारत 13 अंकों के साथ दूसरे, इंग्लैंड 12 अंकों के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड 11 अंकों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है। वहीं, पाकिस्तान नौ अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद है।
4 of 9
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social Media
अगर आज के मुकाबले में पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देता है तो उसके 11 अंक हो जाएंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के अंक बराबर हो जाएंगे। बराबर अंक होने की वजह से सेमीफाइनल का फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा।
5 of 9
न्यूजीलैंड टीम
- फोटो : pti
इंग्लैंड से हारने के बाद न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 0.175 है, जबकि पाकिस्तान का नेटरनरेट फिलहाल -0.792 है। नेट रनरेट के मुताबिक दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर है। ऐसे में गणित यह है कि अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराना होगा, जो कि आसान नहीं है। यह इसलिए क्योंकि आंकड़े कुछ ऐसे हैं, जो पाकिस्तान के लिए लगभग असंभव दिख रहे हैं।