फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, दो बड़े बल्लेबाज हुए चोटिल

Fri, 05 Jul 2019 06:24 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jul 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Australian players Glenn Maxwell injured in practice and Shaun Marsh ruled out of World Cup 2019
australia cricket team

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। कंगारू टीम के दो बल्लेबाज चोटिल हो गए हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज शॉन मार्श हाथ की कलाई में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। जबकि स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी चोटिल हो गए हैं।

Australian players Glenn Maxwell injured in practice and Shaun Marsh ruled out of World Cup 2019
shaun marsh

प्रैक्टिस के दौरान मिचेल स्टार्क की शॉर्ट गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल भी चोटिल हो गए और उन्हें सेशन से तुरंत बाहर जाना पड़ा। बाद में हुए स्कैन में पता चला की मैक्सवेल को कोई फ्रैक्चर नहीं है। फिलहाल उनकी चोट पर नजर रखी जा रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में वह खेल पाएंगे या नहीं ये इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Australian players Glenn Maxwell injured in practice and Shaun Marsh ruled out of World Cup 2019
ग्लेन मैक्सवेल

35 वर्षीय मार्श को प्रैक्टिस सेशन के दौरान गुरुवार को चोट लगी थी जिसकी उन्हें सर्जरी करानी पड़ेगी और वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मार्श की जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australian players Glenn Maxwell injured in practice and Shaun Marsh ruled out of World Cup 2019
Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने शॉन मार्श की चोट को लेकर कहा, 'यह शॉन और टीम दोनों के लिए बुरी खबर है। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान जिस तरह से उन्होंने प्रतिस्पर्धा दिखाई वह काबिल-ए-तारीफ है। हम रिकवरी के लिए शॉन के साथ हमेशा खड़े हैं।'

विज्ञापन
Australian players Glenn Maxwell injured in practice and Shaun Marsh ruled out of World Cup 2019
Marcus Stoinis

मार्श को विश्व कप टूर्नामेंट में खेलने के लिए अधिक मौके नहीं मिले। उन्होंने दो पारियों में 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के चोटिल होने के बाद मॉर्श को उनके कवर के तौर पर मार्श को इंग्लैंड बुला लिया गया था, लेकिन स्टोइनिस नें वापसी कर ली थी। ऑस्ट्रलियाई टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed