{"_id":"5cfb7c9fbdec22077e09d115","slug":"world-cup-2019-bcci-coa-chief-vinod-ray-says-we-follows-the-icc-norms","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो गया साफ! ICC के नियमों को मानेंगे धोनी, विश्व कप में अब नहीं पहनेंगे बलिदान बैज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हो गया साफ! ICC के नियमों को मानेंगे धोनी, विश्व कप में अब नहीं पहनेंगे बलिदान बैज
Sat, 08 Jun 2019 03:09 PM IST
Trainee Trainee
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 08 Jun 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी ग्लव्स
- फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में बलिदान ग्लव्स नहीं पहनेंगे। ग्लव्स विवाद पर बीसीसीआई के प्रशासक समिति के प्रमुख विनोद राय ने कहा कि वो आईसीसी के नियम के खिलाफ नहीं जाएंगे, जो भी आईसीसी के नियम होंगे उनके तहत ही बीसीसीआई अपना फैसला करेगी।
विज्ञापन
COA Chief, Vinod Rai on 'Balidaan' insignia on wicket-keeper MS Dhoni's gloves: Our stand is very clear, we will conform with ICC (International Cricket Council) norms. We don't want to go against any norms, we are a sporting nation. (file pic) pic.twitter.com/dazvZv9GHe
— ANI (@ANI) June 8, 2019विज्ञापन
इसके पहले टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने भी बीसीसीआई को साफ कर दिया है कि अगर उनके ये ग्लव्स पहनने से नियमों का उल्लंघन होता है तो वे वर्ल्ड कप में अब बलिदान ग्लव्स नहीं पहनेंगे। धोनी के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। लोग उन्हें मैच विनर के साथ-साथ दिल जीतने वाला खिलाड़ी भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
धोनी ने कहा कि अगर उनके बलिदान ग्लव्स पहनने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की रूल बुक के किसी प्रावधान का उल्लंघन होता है तो वे खुशी-खुशी इन ग्लव्स को उतार देंगे। मालूम हो कि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर बलिदान बैज का लोगों लगाया था। जिसके बाद गुरुवार को आईसीसी ने बीसीसीआई से अपिल की धोनी अपने दस्तानों पर से बलिदान बैज का लोगों हटाकर अगले मैच में उतरे, जिसके बाद से पूरे देश में हंगामा मच गया था। आईसीसी ने कहा कि धोनी का अपने ग्लव्स पर बलिदान बैज लगाना उसके नियमों के विरुद्ध है।