महिला वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को हार मिली। मुकाबले में अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज को बाहर किया गया, जिसके बाद से ही कप्तान हरमनप्रीत की चौतरफा आलोचना हो रही थी। अब मिताली राज की मैनेजर ने हरमनप्रीत पर गंभीर आरोप लगा दिए।
29 साल पहले आज ही के दिन युवा सचिन ने छुड़ाए थे पाक के छक्के, 16 की उम्र में किया था कमाल
मिताली राज की मैनेजर अनिशा गुप्ता ने एक ट्वीट के जरिए हरमनप्रीत को आड़े हाथों लिया है और उन्हें 'अपरिपक्व', 'झूठी' और 'चालाक' बताया है। ट्वीट एक असत्यापित अकाउंट से पोस्ट किया गया। हालांकि बाद में जब अनिशा से इस बारे में पूछा तो वे हामी भरते हुए अपने बयान पर कायम रहीं। ट्वीट भी कुछ घंटे बाद डिलीट कर दिया गया था।
मिताली राज के पक्ष में झूलन गोस्वामी, बोलीं- सेमीफाइनल में ना खिलाना निराशाजनक
अनिशा ने अपने ट्विट में लिखा 'दुर्भाग्य से बीसीसीआई का मानना है कि यह राजनीति नहीं है। भारत बनाम आयरलैंड का मैच गवाह है मिताली राज का अनुभव क्या कर सकता है, लेकिन हरमनप्रीत ने वही किया जो उसे करना है। हरमनप्रीत एक मैन्यूपुलेटिव, झूठी, नादान, अयोग्य कप्तान है।'
एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए अनिशा कहती हैं, 'मैं नहीं जानती की अंदर क्या चल रहा है, चूंकि मैचों का प्रसारण हो रहा है, तो हम देख सकते हैं कि कौन प्रदर्शन कर रहा है और कौन नहीं। हम देख सकते हैं कि मिताली के साथ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी क्या हो रहा है। इसके पीछ काफी गहराई है, जिसे देखने की जरूरत है।'
5 of 7
मिताली राज
- फोटो : twitter
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने ट्वीट पर पछतावा है, तो उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि मैं ज्यादा गुस्से में हूं, लेकिन यह बात सही जगह से आई है क्योंकि मैं गलत के साथ खड़ी नहीं रह सकती। जिस तरह का फेवरेटिज्म दिखाया जा रहा, वो साफ तौर पर जाहिर है।'