{"_id":"68e34bc62235d125b607cc95","slug":"womens-world-cup-pakistani-fans-make-racist-remarks-indian-team-and-supporters-hit-back-strongly-controversy-2025-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens World Cup: पाकिस्तानियों ने की नस्लीय टिप्पणी! भारतीय टीम और फैंस ने दिया करारा जवाब, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens World Cup: पाकिस्तानियों ने की नस्लीय टिप्पणी! भारतीय टीम और फैंस ने दिया करारा जवाब, जानें पूरा मामला
Mon, 06 Oct 2025 10:25 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:25 AM IST
सार
भारत ने पाकिस्तान को 88 रन के बड़े अंतर से हराया। वहीं, पाकिस्तान टीम की यह बांग्लादेश के बाद दूसरी हार रही। वहीं, भारत के खिलाफ वनडे में अब तक पाकिस्तान सभी 12 के 12 मैच गंवा चुका है।
विज्ञापन
महिला वनडे विश्व कप 2025
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत से हार पर हार मिलने के बावजूद पाकिस्तानी फैंस सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को महिला वनडे विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया। इसके बाद पाकिस्तानी फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर नस्लीय टिप्पणी की। हालांकि, भारतीय महिला टीम ने पुरुष टीम की तरह शब्दों का इस्तेमाल करने की जगह अपने प्रदर्शन से करारा जवाब दिया और पाकिस्तानियों को आईना दिखाया। भारत ने पाकिस्तान को 88 रन के बड़े अंतर से हराया। वहीं, पाकिस्तान टीम की यह बांग्लादेश के बाद दूसरी हार रही। वहीं, भारत के खिलाफ वनडे में अब तक पाकिस्तान सभी 12 के 12 मैच गंवा चुका है। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कोलंबो में मैच के दौरान मैदान पर कीड़ों का आतंक हुआ था। मैदान पर काफी कीड़े आ गए थे जिस कारण खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कत आ रही थी। इस कारण दो बार मैच बाधित हुआ। इसके बाद मैदानकर्मी कीड़ों को भगाने के लिए स्प्रे छिड़कते नजर आए। मैच जब रोका गया उस वक्त पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 34 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 154 रन बना लिए थे। कीड़ों के आतंक के कारण मैच करीब 15 मिनट तक रोका गया।

Pakistani Players used an air freshener spray before INDIANS stepped on the ground 😂 pic.twitter.com/q0qboWhc2A
— Jeff Epstein (@JeffreyxEpstein) October 5, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच जब दोबारा शुरू हुआ तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी कीड़ों को भगाने के लिए कीटनाशक स्प्रे किया। वीडियो में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना स्प्रे करती नजर आ रही हैं। इस पर पाकिस्तानियों ने नस्लीय टिप्पणी करनी शुरू कर दी और सोशल मीडिया पर लिखा 'भारतीय बल्लेबाजों के आने से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने वातावरण को शुद्ध करने के लिए स्प्रे किया।' इस पर भारतीय फैंस ने करारा जवाब दिया और लिखा, 'क्या यह घटिया नस्लीय टिप्पणी नहीं है?' वहीं, दूसरे भारतीय फैन ने मैच का स्कोरकार्ड और भारतीय टीम की जीत का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा- कुछ ही देर बाद। वहीं, तीसरे भारतीय फैन ने 'हिट' की तस्वीर साझा की और लिखा कि भारत ने इसका इस्तेमाल कर पाकिस्तान टीम का सफाया कर दिया।
मैच में क्या हुआ?
भारतीय टीम ने भी कुछ कहने की जगह अपने प्रदर्शन से पाकिस्तानियों को जवाब दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 247 रन बनाए। प्रतिका रावल ने 31 रन, स्मृति मंधाना ने 23 रन, हरलीन देओल ने 46 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 20 गेंद पर ताबड़तोड़ 35 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से डायना बेग ने चार विकेट लिए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। सिदरा अमीन ने 81 रन और नतालिया परवेज ने 33 रन की पारी खेली। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि स्नेह राणा को दो विकेट मिले।