{"_id":"0cf5583a-7765-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"women-world-cup-sri-lanka-women-beats-south-african-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कपः पांचवें स्थान पर रही श्रीलंका टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला विश्व कपः पांचवें स्थान पर रही श्रीलंका टीम
कटक/एजेंसी
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
आईसीसी विश्व कप मुकाबले से पहले ही बाहर हो चुकी श्रीलंका टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ अपना सफर समाप्त किया। श्रीलंका ने आखिरी सुपर-6 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार का बदला 88 रन की जीत के साथ चुकाते हुए टूर्नामेंट में पांचवां स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
श्रीलंका ने पांचवें स्थान के प्लेआफ मैच में बाराबती स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 50 ओवर में सात विकेट पर 244 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर दक्षिण अफ्रीका को 40.1 ओवर में 156 रन पर ढेर कर दिया। श्रीलंका की तरफ से 44 रन बनाने वाली और दक्षिण अफ्रीका की पारी में 32 रन पर चार विकेट झटकने वाली कप्तान शशिकला सिरीवर्द्धने को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने सुपरसिक्स के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 110 रन के बडे अंतर से हराया था लेकिन वह उस प्रदर्शन को पांचवें स्थान के प्लेआफ मैच में नहीं दोहरा सका। श्रीलंका ने चामरी अटापट्टा (52) दीपिका रसंगिका (43), सिरीवर्द्धने (44) ईशानी कौशल्या (43) की बदौलत सात विकेट पर 244 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के सामने मजबूत चुनौती रखी।
विज्ञापन