फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup Live Score: Pakistan Women vs South Africa Women 9th Match Live Cricket Score Commentary | Bay Oval, Mount Maunganui

Women's World Cup: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार 17वीं हार, दक्षिण अफ्रीका ने छह रन से जीता मैच

Fri, 11 Mar 2022 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Mar 2022 01:31 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 223 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। 

विज्ञापन
Women's World Cup Live Score: Pakistan Women vs South Africa Women 9th Match  Live Cricket Score Commentary | Bay Oval, Mount Maunganui
जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप के नौवें मैच में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 223 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान टीम की लगातार 17वीं हार
यह महिला वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार 17वीं हार है। टीम 16 मार्च 2009 से लेकर अब तक विश्व कप में 17 मैच खेल चुकी है और सभी में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान पाकिस्तान ने चार विश्व कप (2022 को मिलाकर) में हिस्सा लिया है।

वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। पिछले मैच में उसने बांग्लादेश को हराया था। अफ्रीकी टीम अब अपने अगले मैच में 14 मार्च को इंग्लैंड से भिड़ेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी 14 मार्च को ही बांग्लादेश की टीम से भिड़ेगी।

अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 21 रन पर टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। दिग्गज बल्लेबाज लिजेल ली दो रन और ताजिम ब्रिट्स भी दो रन बनाकर आउट हुईं। इसके वोल्वार्ड्ट और कप्तान सुने लूस ने मिलकर अफ्रीकी पारी को संभाला। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। 

Imageसुने लूस और वोल्वार्ड्ट

वोल्वार्ड्ट और लूस ने लगाया अर्धशतक
इस बीच वोल्वार्ड्ट ने अर्धशतक भी पूरा किया। वह 91 गेंदों पर 75 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में वोल्वार्ड्ट ने 10 चौके लगाए। वहीं, मिगनोन डुप्रीज (0) और मारिजाने काप (7) कुछ खास नहीं कर सकीं। कप्तान लूस ने भी अर्धशतक लगाया और क्लो ट्रियोन और त्रिषा शेट्टी के साथ मिलकर अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया। 

फातिमा और गुलाम ने तीन-तीन विकेट लिए
क्लो और त्रिषा ने 31-31 रनों की पारी खेली। वहीं, लूस 102 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। शबनिम इस्माइल तीन रन बना सकीं। वहीं, मसाबाता क्लास एक रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना और गुलाम फातिमा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, डायना बेग और नशरा संधू को एक-एक विकेट मिला।


Imageगुलाम फातिमा

पाकिस्तान को 26 पर दो झटके लगे
पाकिस्तान को 26 रन के स्कोर पर दो झटके लगे। सिदरा अमीन 12 रन और कप्तान बिस्माह मारूफ शून्य पर आउट हो गईं। दोनों को शबनम इस्माइल ने पवेलियन भेजा। इसके बाद नाहिदा खान ने ओमैम सोहेल के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई। नाहिदा 40 रन बनाकर आउट हुईं। 

ओमैमा ने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया
इसके बाद ओमैमा ने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने निदा डार के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। ओमैमा 104 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, निदा डार ने भी अर्धशतक लगाया। हालांकि, कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा पाया। 
आखिरी ओवर में 10 रन नहीं बना सकी पाकिस्तान टीम
सिदरा नवाज 11 रन, आलिया रियाज शून्य, फातिमा सना नौ रन और डायना बेग 13 रन बनाकर आउट हुईं। आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे और उसके दो विकेट बाकी थे। 49वें ओवर में टीम ने 12 रन बनाए। इस लिहाज से आखिरी ओवर में 10 रन बचा, लेकिन टीम चार ही रन बना सकी और दोनों विकेट भी गंवा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed