{"_id":"68ef80d018e7a49264096a7b","slug":"women-s-world-cup-indian-women-s-team-fined-for-slow-over-rate-know-the-whole-matter-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Womens World Cup: भारतीय महिला टीम पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens World Cup: भारतीय महिला टीम पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना, जानें पूरा मामला
Wed, 15 Oct 2025 04:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 15 Oct 2025 04:39 PM IST
सार
आईसीसी ने कहा कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जुर्माना स्वीकार करते हुए अपराध स्वीकार कर लिया है और औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
भारतीय महिला टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप के मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। रविवार को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को तीन विकेट से हराया।
भारत को अब रविवार को इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में उतरना है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की मिशेल पेरेरा ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि भारत ने निर्धारित समय में एक ओवर कम किया था। इस कारण उसके खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।'