{"_id":"620b92fd75529f4133242ff4","slug":"women-s-world-cup-2022-winner-team-to-receive-1-32-million-us-dollar-as-prize-money-indian-womens-team-to-play-first-match-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's World Cup: विश्व विजेता को मिलेंगे करीब 10 करोड़ रुपये, 2017 से दोगुनी हुई प्राइज मनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's World Cup: विश्व विजेता को मिलेंगे करीब 10 करोड़ रुपये, 2017 से दोगुनी हुई प्राइज मनी
Tue, 15 Feb 2022 05:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 15 Feb 2022 05:18 PM IST
सार
इस बार रनर अप टीम को भी 4.51 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें भी पिछली बार से करीब दो करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 2017 में टीम इंडिया रनर अप रही थी। वहीं, इंग्लैंड ने विश्व कप का खिताब जीता था।
विज्ञापन
महिला वनडे विश्व कप 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस साल मार्च में होने वाले महिला वनडे विश्व कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। इस बार विश्व विजेता टीम को करीब 10 करोड़ रुपये (1.32 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे, जो कि 2017 विश्व कप के दौरान चैंपियन टीम को मिली राशि से दोगुनी है।
ओवरऑल प्राइज मनी में भी 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालीं आठ टीमों के बीच करीब 26 करोड़ रुपये की राशि बांटी जाएगी, जो कि पिछली बार से 11 करोड़ रुपये ज्यादा है। 2017 महिला वनडे विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में हुआ था। वहीं, इस बार यह टूर्नामेंट 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच न्यूजीलैंड में आयोजित होने जा रही है।
रनर अप टीम को मिलेंगे 4.51 करोड़ रुपये
इस बार रनर अप टीम को भी 4.51 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें भी पिछली बार से करीब दो करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 2017 में टीम इंडिया रनर अप रही थी। वहीं, इंग्लैंड ने विश्व कप का खिताब जीता था। सेमीफाइनल में हारने वाली टीम पर भी पैसों की बारिश होगी। हारने वाली दोनों टीमों को 2.26 करोड़ रुपए (300,000 यूएस डॉलर) बतौर प्राइज मनी मिलेगी। ग्रुप-स्टेज से हारकर बाहर होने वाली टीमों को 52.70 लाख रुपये (70,000 यूएस डॉलर) मिलेंगे। पिछले वर्ल्ड़ कप में यह राशि 22.58 लाख रुपये (30000 यूएस डॉलर) थी।
विज्ञापन
भारतीय टीम पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है। वहां टीम एक टी-20 और पांच वनडे मैच की सीरीज खेल रही है। इसकी शुरुआत नौ फरवरी से नेपियर में हुई। इसके बाद छह मार्च से टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम ग्रुप स्टेज में 10 मार्च को न्यूजीलैंड, 12 मार्च को वेस्टइंडीज, 16 मार्च को इंग्लैंड, 19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया, 22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।
राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा महिला विश्व कप
महिला विश्व कप 2022 में ग्रुप स्टेज के 28 मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जिसमें हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी। इसके बाद अधिक अंक वाली चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। एक मैच जीतने पर टीम को दो अंक मिलेंगे, जबकि मैच टाई या बेनतीजा रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच न्यूजीलैंड के छह शहरों ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, ड्यूनेडिन, हेमिल्टन, वेलिंग्टन और तौरंगा में खेले जाएंगे।