Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2027: MS Dhoni retires from ipl, now he will mentor chennai super kings, social media reactions

'एक सूरज, एक चांद और एक माही': आईपीएल से धोनी के संन्यास से भावुक हुए प्रशंसक, बोले- मैदान पर बहुत मिस करेंगे!

Tue, 17 Nov 2026 03:17 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2026 03:17 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मंगलवार को आईपीएल से संन्यास हो गया। अब वह आईपीएल 2027 में सीएसके के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। धोनी के इस फैसले ने प्रशंसकों को चौंका दिया है। 

विज्ञापन
IPL 2027: MS Dhoni retires from ipl, now he will mentor chennai super kings, social media reactions
एम एस धोनी - फोटो : Instagram

विस्तार

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का बतौर खिलाड़ी सफर अब खत्म हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। आईपीएल 2027 में धोनी अब खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। उनके इस फैसले ने दुनियाभर में फैले प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने धोनी के लिए लिखा, 'एक सूरज, एक चांद और एक माही', वहीं कई फैंस ने कहा कि वे उन्हें मैदान पर बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करते हुए बहुत याद करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2027: MS Dhoni retires from ipl, now he will mentor chennai super kings, social media reactions
धोनी-सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
आईपीएल 2027 में मेंटर की भूमिका निभाएंगे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही आईपीएल में बतौर खिलाड़ी उनका सफर समाप्त हो जाएगा। हालांकि, धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ाव पहले की तरह बना रहेगा। वह टीम के डगआउट में रहकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे और अपने लंबे अनुभव का इस्तेमाल टीम को बेहतर बनाने में करेंगे। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। उनके नेतृत्व में टीम ने कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं। यही वजह है कि धोनी को सिर्फ चेन्नई की टीम का हिस्सा नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी की पहचान माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2027: MS Dhoni retires from ipl, now he will mentor chennai super kings, social media reactions
एम एस धोनी - फोटो : Instagram
धोनी के संन्यास से भावुक हुए प्रशंसक
धोनी के आईपीएल से संन्यास की खबर सामने आने के बाद प्रशंसक भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके योगदान को याद कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'एक सूरज, एक चांद और एक माही।' वहीं, दूसरे प्रशंसकों का कहना है कि मैदान पर धोनी की मौजूदगी, उनकी बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और मैच को खत्म करने का अंदाज अब बहुत याद आएगा। धोनी लंबे समय से आईपीएल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उनके मैदान पर उतरते ही स्टेडियम में गूंजने वाले 'धोनी-धोनी' के नारे इस बात का प्रमाण हैं कि प्रशंसकों के दिलों में उनकी कितनी खास जगह है।
विज्ञापन

IPL 2027: MS Dhoni retires from ipl, now he will mentor chennai super kings, social media reactions
गौतम गंभीर - फोटो : ANI
गौतम गंभीर की राह पर चलेंगे धोनी
बतौर मेंटर धोनी की नई भूमिका को गौतम गंभीर के उदाहरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गंभीर ने खिलाड़ी के रूप में आईपीएल से संन्यास लेने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी देखरेख में केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। अब धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स को नई दिशा देने और टीम की सफलता का सिलसिला जारी रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनके अनुभव और क्रिकेट की समझ से युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed