फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's ODI WC: New Zealand appointed McMillan as batting and fielding coach of their women's team

Women's ODI WC: न्यूजीलैंड ने मैकमिलन को अपनी महिला टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया, साथ में दी यह जिम्मेदारी

Tue, 02 Sep 2025 04:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Sep 2025 04:55 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की तरफ से 55 टेस्ट और 197 वनडे मैच खेलने वाले मैकमिलन मुख्य कोच बेन सॉयर की अगुवाई वाली कोचिंग टीम का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
Women's ODI WC: New Zealand appointed McMillan as batting and fielding coach of their women's team
मैकमिलन - फोटो : instagram

विस्तार

न्यूजीलैंड ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला वनडे विश्व कप से पहले पूर्व ऑलराउंडर क्रेग मैकमिलन को मंगलवार को अपनी महिला टीम का बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच नियुक्त किया।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की तरफ से 55 टेस्ट और 197 वनडे मैच खेलने वाले मैकमिलन मुख्य कोच बेन सॉयर की अगुवाई वाली कोचिंग टीम का हिस्सा बनेंगे।

मैकमिलन इससे पहले 2024 में टी20 विश्व कप जीत के दौरान न्यूजीलैंड महिला टीम का हिस्सा थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार मैकमिलन ने कहा, 'व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड की महिला टीम) के साथ इस भूमिका को लेकर मैं बेहद खुश हूं।'
विज्ञापन


मैकमिलन, 'महिला क्रिकेट लगातार प्रगति कर रहा है और मैं हमारी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करने और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने के लिए उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत एक अक्टूबर को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed