फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's IPL: BCCI announced the successful bidders for Women's Premier League

Women's IPL: अदाणी ने 1289 करोड़ में खरीदी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी, पांच टीमों पर लगी 4500 करोड़ से ज्यादा की बोली

Wed, 25 Jan 2023 08:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Jan 2023 08:43 PM IST
सार

टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए मीडिया राइट्स की बिक्री हो चुकी है। वायाकॉम 18 ने 951 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए प्रसारण अधिकार खरीदे थे।

विज्ञापन
Women's IPL: BCCI announced the successful bidders for Women's Premier League
महिला आईपीएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला आईपीएल की टीमों का एलान हो गया है। पांच टीमों को खरीदने में 4669.99 करोड़ रुपये की बोली लगी है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी सबसे महंगी बिकी है। अदाणी की मालिकाना हक वाली अदाणी स्पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अपने नाम की है। उन्होंने इसे 1289 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह महिला आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है। 
विज्ञापन

वहीं, रिलायंस समूह की मालिकाना हक वाली इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई फ्रेंचाइजी को 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा है। रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को 901 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली फ्रेंचाइजी को 810 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 757 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी खरीदने वाली पांच में से तीन ग्रुप के पास पुरुष आईपीएल की भी टीमों का मालिकाना हक है। इनमें रॉयल चैलेंजर्स, जेएसडबल्यू और इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। पुरुष आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स के पास बैंगलोर फ्रेंचाइजी, जबकि जेएसडब्ल्यू जीएमआर के पास दिल्ली फ्रेंचाइजी और इंडियाविन स्पोर्ट्स के पास मुंबई फ्रेंचाइजी है। महिला आईपीएल में भी इन तीनों ने उन्हीं शहरों की फ्रेंचाइजी खरीदी है।
विज्ञापन

पुरुष आईपीएल फ्रेंचाइजी ने दिखाई थी दिलचस्पी

Women's IPL: BCCI announced the successful bidders for Women's Premier League
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, महिला आईपीएल की टीमों को खरीदने के लिए पुरुष आईपीएल की आधा दर्जन फ्रेंचाइजी ने टीम खरीदने में रुचि दिखाई थी। वहीं, तीन फ्रेंचाइजी ने खुद को बाहर रखा था। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला आईपीएल के लिए तकनीकी बोली लगाने के दिन दस्तावेजों के साथ दिखाई दिए थे। वहीं, चार बार पुरुष आईपीएल जीत चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने खुद को इससे अलग रखा था।

बीसीसीआई ने इन शहरों के नाम शॉर्टलिस्ट किए थे
बीसीसीआई ने कुल 10 शहरों के नाम शॉर्टलिस्ट किए थे। इनमें अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, इंदौर, लखनऊ और मुंबई शामिल हैं। सभी शहरों के पास अपने होम ग्राउंड हैं। मुंबई के पास तीन मैदान हैं- वानखेड़े, डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम। इनमें से अहमदाबाद, मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली और लखनऊ की टीमें महिला आईपीएल के पहले संस्करण में दिखेंगी।

नीलामी में शामिल हुई थे ये समूह
शुरुआत में 33 समूहों ने महिला आईपीएल में फ्रेंचाईजी खरीदने में रुचि दिखाई थी और टेंडर के दस्तावेज खरीदे थे। हालांकि, इनमें से 17 पार्टियों ने ही टेक्निकल बिड के लिए अपने दस्तावेज जमा किए थे। इनमें सात आईपीएल फ्रेंचाईजी के मालिक भी शामिल थे। इनमें से तीन को ही महिला आईपीएल की फ्रेंचाईजी मिली है। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मालिकों ने महिला आईपीएल में भी टीम खरीदने में रुचि दिखाई थी। इनमें से दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर के मालिक टीम खरीदने में सफल रहे हैं। 

मीडिया राइट्स की हो चुकी है बिक्री
टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए मीडिया राइट्स की बिक्री हो चुकी है। वायाकॉम 18 ने 951 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए प्रसारण अधिकार खरीदे थे। अब इस टूर्नामेंट को लेकर ताजा जानकारी यह सामने आ रही है कि चार मार्च को टूर्नामेंट का आगाज हो सकता है और उसी महीने की 26 तारीख को फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है।

Women's IPL: BCCI announced the successful bidders for Women's Premier League
महिला आईपीएल मार्च में शुरू हो सकता है - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला आईपीएल के मुकाबले मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित हो सकते हैं। पहले सीजन में कुल 22 मैच खेले जा सकते हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष आईपीएल के लिए तैयार रखा जाएगा। 31 मार्च या एक अप्रैल को पुरुष आईपीएल के शुरू होने की संभावना है।

कितनी होगी पुरस्कार राशि?
महिला आईपीएल में खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 10 करोड़ रुपये हो सकती है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 12 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। वहीं, उप-विजेता को तीन करोड़ रुपये दिए जाने की संभावना है। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ सकता है।

Women's IPL: BCCI announced the successful bidders for Women's Premier League
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम एकादश में कितने विदेशी रहेंगे?
पुरुष आईपीएल के दौरान किसी टीम के प्लेइंग-11 में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ी ही होते हैं। महिला आईपीएल में यह नियम टूट सकता है। कहा जा रहा है कि पांच विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में रखने की अनुमति होगी, लेकिन इनमें कोई एक एसोसिएट देश की होगी।

कितनी होगी सैलरी कैप?
बीसीसीआई ने महिला आईपीएल के लिए सैलरी कैप को तय कर दिया है। यह 12 करोड़ रुपये होगा। इसमें अगले चार वर्षों तक हर साल 1.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। पाचवें साल यह राशि 18 करोड़ रुपये हो जाएगी। पुरुष आईपीएल की जब शुरुआत हुई थी तब आइकन खिलाड़ी चुने गए थे। महिला आईपीएल में ऐसा कुछ भी नहीं होगा। शुरुआती तीन सालों में पांच-पांच टीमें खेलेंगी। उसके बाद दो साल छह टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed