{"_id":"6906f4263bfdc3535b08a35d","slug":"women-s-cricket-world-cup-winners-list-all-champions-from-1973-to-2025-2025-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens World Cup: 1973 से लेकर अब तक महिला वनडे विश्वकप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत पहली बार हुआ शुमार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens World Cup: 1973 से लेकर अब तक महिला वनडे विश्वकप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत पहली बार हुआ शुमार
Mon, 03 Nov 2025 12:49 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:49 AM IST
सार
भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। 2005 में बेटियों के चैंपियन बनने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने और 2017 में इंग्लैंड ने तोड़ दिया था। लेकिन इस बार बेटियों ने हार नहीं मानी और दक्षिण अफ्रीका से अंत तक लड़ते हुए न सिर्फ मुकाबला जीता बल्कि खिताब भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women-x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ महिला वनडे विश्व कप 2025 का समापन हो गया है। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 52 रन से जीत लिया और पहली बार महिला टीम वनडे विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब रही। यहां हम महिला वनडे विश्व कप खिताब जीतने वाली टीमों के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सात बार जीता खिताब
ऑस्ट्रेलिया की टीम सर्वाधिक बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम है। साल 1973 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 13 बार विश्व कप खेले जा चुके हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सात बार खिताब अपने नाम किया है। इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर है, जिसने चार बार ट्रॉफी जीती है। वहीं, न्यूजीलैंड ने एक बार विश्व कप अपने नाम किया है। अब इस सूची में भारतीय महिला टीम का भी नाम जुड़ गया है, जिसने पहली बार वनडे विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम की है।

महिला क्रिकेट को मिला नया विश्व चैंपियन