फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women Premier League Auction Deepti, Gaud, Charani likely to land hefty deals full details of WPL auction

WPL Auction: डब्ल्यूपीएल की नीलामी गुरुवार को, विश्व विजेता खिलाड़ियों पर हो सकती है धनवर्षा; वोलवार्ट पर नजर

Tue, 25 Nov 2025 02:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Nov 2025 02:09 PM IST
सार

नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी और भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगी। इस बार नीलामी महिला विश्व कप की विजेता भारतीय खिलाड़ियों पर धनवर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
Women Premier League Auction Deepti, Gaud, Charani likely to land hefty deals full details of WPL auction
महिला प्रीमियर लीग 2026 नीलामी - फोटो : BCCI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र से पहले गुरुवार को खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होगी। इस बार रिकॉर्ड 277 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगी, जबकि उपलब्ध स्लॉट सिर्फ 73 हैं। नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी और भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगी। इस बार नीलामी महिला विश्व कप की विजेता भारतीय खिलाड़ियों पर धनवर्षा हो सकती है जिसमें दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन

तेजी से लोकप्रिय हो रहा डब्ल्यूपीएल
पिछले सीजन की तुलना में नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है, जिससे साफ झलकता है कि महिला प्रीमियर लीग तेजी से लोकप्रिय हो रही है और दुनियाभर की महिला क्रिकेटरों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। नीलामी सूची में इस बार 194 भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनमें 52 कैप्ड खिलाड़ी और 142 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। कैप्ड मतलब वो खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं और अनकैप्ड जिन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। इनकी भिड़ंत टीमों के लिए उपलब्ध 50 भारतीय स्लॉट्स के लिए होगी। वहीं विदेशी खिलाड़ियों के सेक्शन में भी बेहतरीन क्रिकेटर्स शामिल हैं। कुल 83 विदेशी खिलाड़ी सूची में हैं, जिनमें 66 कैप्ड खिलाड़ी और 17 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। इनके लिए 23 स्लॉट्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों की होगी भारी मांग
वनडे विश्व कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की भारी मांग होगी। टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। उन्हें विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद यूपी वॉरियर्स ने रिलीज कर दिया था। अगर क्रांति और चरणी जैसी युवा खिलाड़ी धनराशि के मामले में दीप्ति की बराबरी कर लें तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। इन दोनों ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके प्रभावित किया था। हरलीन देओल, रेणुका सिंह और स्नेह राणा भी नीलामी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स के पास सर्वाधिक पर्स उपलब्ध
जिन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर दांव लगने के संभावना है उनमें ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग, वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली, इंग्लैंड की प्रमुख स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, उनकी हमवतन अमेलिया केर और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ट शामिल हैं। सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने के बाद यूपी वॉरियर्स के पास नीलामी में सबसे अधिक राशि (14.5 करोड़ रुपए) है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम राशि (5.70 करोड़) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed