फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   women cricket: appoint Ramesh power as a coach again, recommends CAC

महिला क्रिकेट: रमेश पोवार फिर से कोच बनाए गए, सीएसी ने की थी सिफारिश

Thu, 13 May 2021 05:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 13 May 2021 05:55 PM IST
सार

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इस पद के लिए मौजूदा कोच डब्ल्यू वी रमन के अलावा आठ उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद पोवार के नाम की सिफारिश की।

विज्ञापन
women cricket: appoint Ramesh power as a coach again, recommends CAC
रमेश पोवार - फोटो : social media

विस्तार

पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को गुरुवार को डब्ल्यू वी रमन की जगह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। पोवार इससे पहले भी टीम के साथ यह भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें हालांकि 2018 टी20 विश्व कप के बाद सीनियर खिलाड़ी मिताली राज के साथ विवाद के बाद निलंबित कर दिया गया था। पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इस पद के लिए मौजूदा कोच डब्ल्यू वी रमन के अलावा आठ उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद पोवार के नाम की सिफारिश की।

विज्ञापन


बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से जारी बयान में कहा गया कि बीसीसीआई रमेश पोवार को भारतीय टीम (वरिष्ठ महिला) के प्रमुख कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करता है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए विज्ञापन दिया था और 35 से अधिक आवेदन प्राप्त किए थे। इस पद के लिए पोवार और रमन के अलावा भारत के पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा और पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला सहित पांच महिला उम्मीदवार दौड़ में थे।
विज्ञापन


यह देखना होगा पवार मिताली के साथ सामांजस्य कैसे बैठाते है। मिताली ने पोवार पर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टी20 टीम से इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप (2018) सेमीफाइनल से बाहर करने का आरोप लगाया था। मिताली ने बीसीसीआई को पत्र लिख कर पोवार पर आरोप लगाया था कि पोवार ने मेरे करियर को खत्म करने और मुझे अपमानित करने के लिए ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोवार ने पलट वार करते हुए कहा था कि मिताली काफी नखरे दिखाती है और टीम में विवाद पैदा करती है। महिला टीम की जिम्मेदारी से मुक्त किये जाने के बाद पोवार ने खुद को एक कोच के रूप में साबित किया और इस साल की शुरुआत में विजय हजारे ट्राफी में बुरी तरह से विफल रहने वाली मुंबई की टीम को सैयद मुश्ताक अली टी 20 प्रतियोगिता का चैम्पियन बनने में अहम भूमिका निभाई।

पूर्व भारतीय रमन बल्लेबाज की देख-रेख में टीम पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला गंवाना का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।


कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 12 महीने में हालांकि यह टीम का पहला मुकाबला था। पोवार के लिए न्यूजीलैंड में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम को तैयार करने की चुनौती होगी। इससे पहले उनकी देखरेख में टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां उसे 16 जून से सात साल के बाद पहला टेस्ट मैच खेलना है। विश्व कप से पहले टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed