{"_id":"5d469abe8ebc3e6cf470a099","slug":"wivind-virat-kohli-praised-young-pacer-navdeep-saini-after-first-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदीप के मुरीद हुए कप्तान कोहली, सिर बांधा पहले टी-20 में जीत का सेहरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नवदीप के मुरीद हुए कप्तान कोहली, सिर बांधा पहले टी-20 में जीत का सेहरा
Sun, 04 Aug 2019 02:13 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
नवदीप सैनी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को खेले गए सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की। कोहली खास तौर पर युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के खेल से काफी खुश नजर आए। कोहली ने कहा, 'गेंदबाजों ने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। सैनी दिल्ली से खेलते हैं। वह प्रतिभाशाली हैं और काफी तेज गेंदबाजी करते हैं। वह लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। ऐसे बहुत कम गेंदबाज हैं जो इस गति से गेंदबाजी करते हैं। सैनी फिट भी हैं।'
विज्ञापन
कोहली ने कहा कि सैनी क्रिकेट में अपना बड़ा नाम कर सकते हैं और वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लालयित भी हैं। कोहली ने उम्मीद जताई कि यह युवा गेंदबाज अपने इस प्रदर्शन में लगातार सुधार करता रहेगा। कप्तान कोहली ने कहा कि गेंदबाजी और फील्डिंग यूनिट ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कोहली हालांकि पिच की हालत से ज्यादा खुश नजर नहीं आए। उन्होंने कहा- सच कहूं तो पिच बहुत अच्छी नहीं थी लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते यह करीब तीन दिनों से कवर थी ऐसे में वे (ग्राउंड स्टाफ) भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे। टीम इंडिया के सामने 96 रनों का लक्ष्य था। टीम ने 98 रनों पर छह विकेट खोकर जीत हासिल की। कप्तान ने माना कि बल्लेबाजी में कहीं न कहीं चूक हुई है।
विज्ञापन