फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will virat be Captain in Test against England can lead team india in Rohit's Absence

IND vs ENG: क्या विराट की अगुआई में ही पूरी होगी टेस्ट सीरीज, कोरोना संक्रमित रोहित की जगह कप्तानी कर सकते हैं कोहली

Sun, 26 Jun 2022 01:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 01:02 PM IST
सार

रोहित के टेस्ट मैच न खेलने पर पंत का कप्तान बनना तय है, लेकिन विराट के फैंस मांग कर रहे हैं कि आखिरी टेस्ट के लिए उन्हें ही कप्तान बनाया जाना चाहिए। कप्तान के रूप विराट निश्चित रूप से बेहतर विकल्प हैं। 
 

विज्ञापन
Will virat be Captain in Test against England can lead team india in Rohit's Absence
लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रित हो चुके हैं। अब टेस्ट मैच में उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है। रोहित के न खेलने पर ऋषभ पंत को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन विराट कोहली के फैंस चाहते हैं कि इस मैच में विराट कोहली को आखिरी बार कप्तानी दी जाए। 
विज्ञापन


इस सीरीज के शुरुआती चार मैच विराट की कप्तानी में खेले गए थे, लेकिन टीम इंडिया में कोरोना के कई मामले आने के बाद पांचवां मैच स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होते ही सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। इस सीरीज में रोहित शर्मा को भारत की कप्तानी करनी थी, लेकिन वो कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

विराट की अगुवाई में सीरीज जीतने की चाहत
विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई थी। अब उनके पास इंग्लैंड में भी यह कारनामा करने का मौका रहेगा। हालांकि, विराट से पहले तीन भारतीय कप्तान इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीत चुके हैं। अगर विराट आखिरी मैच में कप्तानी करते हैं और भारत यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करता है, तो विराट पहले कप्तान बन सकते हैं, जो तीन मैच जीतकर अपने नाम करेंगे। इससे पहले किसी कप्तान ने सीरीज में तीन मैच नहीं जीते हैं। 



पहली बार टेस्ट में कप्तानी कर सकते हैं पंत
ऋषभ पंत ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की थी। बतौर कप्तान पंत ने शुरुआती दो मैच गंवा दिए थे। इसके बाद बाकी के दो मैच जीते और सीरीज में बराबरी की। पांचवां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और सीरीज बराबरी पर छूट गई। हालांकि, कप्तान रहने के दौरान पंत ने बल्ले से बेहद निराश किया था और हर बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए थे। अगर इस टेस्ट में पंत कप्तानी करते हैं तो बतौर बल्लेबाज उनका प्रदर्शन देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed