फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will Sourav Ganguly become ICC President? Jay Shah; Know what the BCCI official Arun Dhumal told Amar Ujala

Sourav Ganguly: क्या आईसीसी के अध्यक्ष बनेंगे सौरव गांगुली, जानें बीसीसीआई अधिकारी ने अमर उजाला से क्या कहा?

Fri, 16 Sep 2022 09:06 AM IST
Rohit Raj रोहित राज
Updated Fri, 16 Sep 2022 09:06 AM IST
सार

आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेगर बार्कले का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बार्कले दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि वह दो और साल काम करना चाहते हैं। बार्कले ने कहा कि अगर सदस्य देश चाहें तो वह चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
Will Sourav Ganguly become ICC President? Jay Shah; Know what the BCCI official Arun Dhumal told Amar Ujala
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई के संविधान में संशोधन की मंजूरी मिलने के बाद सौरव गांगुली और जय शाह के अपने-अपने पद पर बने रहना का रास्ता साफ हो गया है। गांगुली अगले तीन साल तक बीसीसीआई अध्यक्ष और जय शाह सचिव के पद पर बने रह सकते हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में एक और खबर सामने आई है कि गांगुली आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं, जय शाह बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकते हैं। 
विज्ञापन

अरुण धूमल ने क्या कहा?

इसको लेकर अमर उजाला ने बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल से बात की। उन्होंने इसका खंडन किया और कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अरुण धूमल ने कहा, ''इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। न ही इसको लेकर बीसीसीआई कोई प्लानिंग कर रहा है। बोर्ड में इसे लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दूसरे कार्यकाल को जारी रखने की मंजूरी मिलने के बाद से ही गांगुली के आईसीसी में जाने को लेकर बातें उठने लगी थीं। हालांकि, अरुण धूमल ने इन खबरों को खारिज कर दिया। आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेगर बार्कले का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बार्कले दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि वह दो और साल काम करना चाहते हैं। बार्कले ने कहा कि अगर सदस्य देश चाहें तो वह चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन

हाल ही में हुए बर्मिंघम सम्मेलन में आईसीसी के नए प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया तय की गई थी। अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अब दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता नहीं है। हाल के प्रस्ताव में कहा गया है कि विजेता वह होगा जिसे 51% वोट प्राप्त होंगे। आईसीसी के 16 बोर्ड सदस्य मिलकर अपना अध्यक्ष चुनते हैं। इसमें 12 टेस्ट खेलने वाले देश हैं। उम्मीदवार को अध्यक्ष बनने के लिए नौ बोर्ड के वोट या समर्थन की आवश्यकता होती है। आइए पहले जानते हैं वह देश कौन-कौन से हैं।

  • भारत
  • पाकिस्तान
  • साउथ अफ्रीका
  • बांग्लादेश
  • इंग्लैंड
  • ऑस्ट्रेलिया
  • वेस्टइंडीज
  • श्रीलंका
  • जिम्बाब्वे
  • न्यूजीलैंड
  • अफगानिस्तान
  • आयरलैंड
  • इनके अलावा तीन सहयोगी देश मलेशिया, स्कॉटलैंड और सिंगापुर के तीन वोट होते हैं।
  • एक वोट आईसीसी के स्वतंत्र निदेशक का होता है। फिलहाल इस पद पर पेप्सिको की इंदिरा नुई हैं।
  • भारत से चार लोग आईसीसी में अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। इनमें जगमोहन डालमिया (1997-2000), शरद पवार (2010-2012), एन श्रीनिवासन (2014-15) और शशांक मनोहर (2015-2020) शामिल हैं।

दरअसल, आईसीसी में बीसीसीआई का पक्ष बेहद मजबूत है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। साथ ही गांगुली और जय शाह का कार्यकाल अक्तूबर 2022 में खत्म हो रहा है। इसी वजह से मीडिया में गांगुली के आईसीसी अध्यक्ष और जय शाह के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की बात कही जा रही थी। हालांकि, अरुण धूमल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ऐसे में गांगुली और जय शाह बीसीसीआई में अपने-अपने पद पर बने रह सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद यह दोनों 2025 तक अपने पद पर बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed