फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   will mumbai indians beat third time chennai super kings

क्या तीसरी बार चेन्नई को हरा पाएगी मुंबई?

Mon, 20 May 2013 03:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 20 May 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
will mumbai indians beat third time chennai super kings

आईपीएल-6 की प्ले आफ टीमों का फैसला हो चुका है। पहले और दूसरे स्थान पर चेन्नई और मुंबई की टीमें हैं। इन दोनों टीमों को फाइनल खेलने के लिए दो मौके मिलेंगे।

विज्ञापन


ये दोनों टीमें मंगलवार को दिल्ली के कोटला मैदान पर पहले क्वालीफायर में भिड़ेंगी। इस मैच को जीतने वाला सीधे फाइनल खेलने का हकदार हो जाएगा जबकि हारने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने की एक उम्मीद बनी रहेगी। हारने वाली टीम एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी।
विज्ञापन


इस सीजन में अब तक दो बार मुंबई और चेन्नई की टीमें आपस में भिड़ी हैं। दोनों बार बाजी मुंबई के हाथों में रही है। मुंबई को अगर फाइनल खेलना है तो चेन्नई को एक बार और हराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई और मुम्बई दोनों ने लीग मैचों में 16 में से 11 मैच जीते थे लेकिन नेट रन रेट में चेन्नई पहले और मुंबईई दूसरे स्थान पर रही।

दोनों टीमों के बीच इस सीजन के मुकाबले
इस सीजन में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 6 अप्रैल को चेन्नई में हुआ था जिसमें मुम्बई ने 9 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मुंबई के छह विकेट पर 148 रन के जवाब में चेन्नई नौ विकेट पर 139 रन ही बना सकी।

दूसरी बार दोनों टीमें 5 मई को मुंबई में भिडे़ और इस बार भी मुंबई ने 60 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि इस मैच में मुंबई पांच विकेट पर 139 रन ही बना सकी थी लेकिन उसने चेन्नई की मजबूत बल्लेबाजी को 15.2 ओवर में मात्र 79 रन पर लुढका दिया था।

यानी इन दो जीतों सें मुंबई को चेन्नई पर मनोवैज्ञानिक बढत हासिल है लेकिन दोनों टीमों को यह बात मालूम है कि नए मुकाबले में नई शुरूआत होती है और दोनों टीमें इस मुकाबले में अपना सब कुछ झोंकने के लिए तैयार होगी।


यह आंकडा भी दिलचस्प है कि चोटी की दोनों टीमें अपने आखिरी लीग मैच हारने के बाद क्वालिफायर में उतर रही हैं। मुंबई को किंग्स इलेवन पंजाब ने 50 रन से और चेन्नई को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने 24 रन से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed