{"_id":"6243d44994ba8021b97301c2","slug":"wi-w-vs-aus-w-women-world-cup-2022-1st-semi-final-live-cricket-score-west-indies-women-vs-australia-women-odi-match-today-at-basin-reserve-wellington-new-zealand-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 157 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 157 रन से हराया
Wed, 30 Mar 2022 11:47 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:47 AM IST
सार
महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 157 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 148 रन बना पाई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। कंगारू टीम ने वेस्टइंडीज को 157 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका से होगा। बारिश से बाधित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 306 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 148 रन बना पाई। बारिश के कारण यह मैच सिर्फ 45 ओवर का कर दिया गया था।
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक अजेय रही है और सभी आठ मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल तक का सफर तय कर पाई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और कैरिबियाई टीम को मुफ्त में एक अंक मिल गया था। इसी वजह से यह टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाई। अब इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज का सफर भी खत्म हो चुका है।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने किया कमाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 216 रन जोड़े। हायेंस 100 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं हीली ने 107 गेंदों में 129 रन बनाए। इसके बाद कप्तान लेनिंग ने 26 और मूनी ने 31 गेंद में 43 रन की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के लिए हेनरी ने दो और कॉनेल ने एक विकेट लिया। इन दोनों के अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली। कप्तान टेलर सहित तीन गेंदबाजों की इकोनॉमी 10 के करीब रही।
फिर फ्लॉप हुए कैरिबियाई बल्लेबाज
306 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं थी और 12 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया। इसके बाद भी नियमित अंतराल पर कैरिबियाई टीम विकेट गंवाती रही और कभी भी लय में नहीं दिखी। कप्तान स्टेफनी टेलर ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन ने 34 और मैथ्यूज ने भी 34 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए जेस जॉनसन ने दो विकेट लिए। वहीं ब्राउन को छोड़ बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।