फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs SCO T20 Live Score: T20 World Cup 2022 West Indies vs Scotland Match Scorecard and Result News in Hindi

WI vs SCO,T20 WC: दो दिन में दो बड़े उलटफेर, स्कॉटलैंड ने पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज को 42 रन से हराया

Mon, 17 Oct 2022 02:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,होबार्ट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Oct 2022 02:05 PM IST
सार

WI vs SCO T20: स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 160 रन बनाए। जॉर्ज मुंसी ने 53 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 18.3 ओवर में 118 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
WI vs SCO T20 Live Score: T20 World Cup 2022 West Indies vs Scotland Match Scorecard and Result News in Hindi
बेरिंग्टन और पूरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाइंग राउंड में होबार्ट में पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 42 रन से हरा दिया है। यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच था। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं, स्कॉटलैंड की कप्तान रिची बेरिंग्टन कर रहे थे। 
विज्ञापन


स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 160 रन बनाए। जॉर्ज मुंसी ने 53 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 18.3 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। इससे पहले रविवार को नामीबिया ने एशियन चैंपियंस श्रीलंका को हराया था।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच इस मैच से पहले एक भी टी20 मैच नहीं खेला गया था। दोनों पहली बार इस फॉर्मेट में आमने-सामने थे। स्कॉटलैंड ने पूर्व विश्व चैंपियन को चौंकाते हुए जीत दर्ज की और ग्रुप-बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 



स्कॉटलैंड की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की शुरुआत शानदार रही। मुंसी और माइकल जोन्स ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाई। जोन्स 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद माइकल क्रॉस तीन रन, कप्तान बेरिंग्टन 16 रन, मैकलॉयड 23 रन और लीस्क चार रन बनाकर आउट हुए। इस बीच मुंसी ने अर्धशतक पूरा किया। वह 53 गेंदों में नौ चौके की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा क्रिस ग्रीव्स ने 11 गेंदों में 16 रन की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, ओडियन स्मिथ को एक विकेट मिला।

मुंसी

वेस्टइंडीज की पारी
जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। 77 रन तक टीम ने छह विकेट गंवा दिए थे। काइल मेयर्स 20 रन, एविन लुईस 14 रन, ब्रैंडन किंग 17 रन, कप्तान निकोलस पूरन चार रन, शामराह ब्रूक्स चार रन और रोवमन पॉवेल पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जेसन होल्डर ने 33 गेंदों में 38 रन की पारी खेली और वेस्टइंडीज को 100 रन के पार पहुंचाया। वह आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। इनके अलावा अकील हुसैन एक रन और अल्जारी जोसेफ खाता भी नहीं खोल सके। ओडियन स्मिथ पांच रन बनाकर आउट हुए। ओबेड मैकॉय दो रन बनाकर नाबाद रहे। स्कॉटलैंड की ओर से मार्क वाट ने तीन विकेट लिए। वहीं, ब्रैड व्हील और माइकल लीस्क को दो-दो विकेट मिले। जोश डेवी और साफयान शरीफ को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की टीम सुपर-12 राउंड के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। ऐसे में उसे क्वालिफाइंग राउंड खेलना पड़ रहा है। वहीं, आज ही चौथे मैच में जिम्बाब्वे के सामने आयरलैंड की चुनौती होगी। इन चारों में से सिर्फ दो टीमें ही सुपर-12 में जा सकेंगी। वहीं, दो टीमें ग्रुप-ए से मिलेंगी।

विज्ञापन

स्कॉटलैंड ने पिछले वर्ल्ड कप के पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया था। उसने अपने सभी तीनों मैच जीते थे। इस बार देखना है कि वह अपने प्रदर्शन को दोहरा पाती है या नहीं। इस हार के बाद विस्फोटक खिलाड़ियों से सजी वेस्टइंडीज टीम को एक ग्रुप के तौर पर खेलना होगा। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि वेस्टइंडीज के कुछ ही खिलाड़ी एक मैच में चलते हैं। ऐसे में टीम हार जाती है।

दोनों टीमें:
वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय, अकील हुसैन। 
बेंच पर: यानिक कैरिया, एविन लुईस, शेल्डन कॉटरेल, रेमन रीफर

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन (कप्तान), क्रिस ग्रीव्स, कैलम मैकलॉयड, मार्क वाट, माइकल लीस्क, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील।

बेंच पर: हमजा ताहिर, क्रेग वालेस, क्रिस सोल, ब्रैंडन मैकमुलेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed