फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs AUS: West Indies in danger of clean sweep, Australia won fourth T20 by three wickets, Inglis-Green shine

WI vs AUS: वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा, ऑस्ट्रेलिया ने चौथा T20 तीन विकेट से जीता, मैक्सवेल चमके

Sun, 27 Jul 2025 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Jul 2025 09:37 AM IST
सार

यह वेस्टइंडीज टीम की इस सीरीज में लगातार चौथी हार है। कंगारुओं ने पहला मैच तीन विकेट, दूसरा मैच आठ विकेट और तीसरा मैच छह विकेट से जीता था। वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। सीरीज का आखिरी मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा।

विज्ञापन
WI vs AUS: West Indies in danger of clean sweep, Australia won fourth T20 by three wickets, Inglis-Green shine
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हरा दिया। सेंट किट्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 205 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.2 ओवर में सात विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। ग्लेन मैक्सवेल इस मैच के हीरो रहे। उन्होंने 18 गेंद में 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। यह वेस्टइंडीज टीम की इस सीरीज में लगातार चौथी हार है। कंगारुओं ने पहला मैच तीन विकेट, दूसरा मैच आठ विकेट और तीसरा मैच छह विकेट से जीता था। वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। सीरीज का आखिरी मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पारी
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि, आखिर में रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर की पारी से टीम 200 के पार पहुंच पाई। ब्रैंडन किंगस 10 गेंद में 18 रन और शाई होप नौ गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। रोस्टन चेज खाता नहीं खोल सके। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली। रोवमन पॉवेल ने 22 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर ने छह गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाए। वहीं, रोमारियो ने 18 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन और होल्डर ने 16 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। मैथ्यू फोर्डे ने सात गेंद में 15 रन बनाए। अकील हुसैन 16 रन और जेडियाह ब्लेड्स तीन रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्पा ने तीन विकेट लिए, जबकि एरॉन हार्डी, जेवियर बार्टलेट और शॉन एबॉट को दो-दो विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पारी
206 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को शून्य पर पहला झटका लगा। पारी की दूसरी ही गेंद पर ब्लेड्स ने कप्तान मिचेल मार्श को आउट किया। फिर ग्लेन मैक्सवेल ने जोश इंग्लिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी निभाई। इंग्लिस 30 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मैक्सवेल ने 18 गेंद में एक चौका और छह छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 47 रन बनाए। उन्होंने कैमरन ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी निभाई। ग्रीन 35 गेंद में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल ओवेन दो रन और कूपर कोनोली खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। एरॉन हार्डी 16 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। जेवियर बार्टलेट नौ रन बनाकर आउट हुए। ग्रीन ने एबॉट के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को चार गेंद रहते जीत दिलाई। वेस्टइंडीज की ओर से ब्लेड्स ने तीन विकेट लिए, जबकि होल्डर, शेफर्ड और अकील को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed