फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why RCB IPL victory parade cancelled despite scheduled programme? Deputy CM DK Shivkumar responded

IPL 2025: तय कार्यक्रम के बावजूद क्यों रद्द हुई विजयी परेड? उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कारण

Wed, 04 Jun 2025 06:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Jun 2025 06:40 PM IST
सार

एयरपोर्ट के बाहर से लेकर टीम होटल तक प्रशंसकों का भारी जमावड़ा मौजूद रहा। आरसीबी के खिलाड़ियों का विधानसौधा में सम्मान किया गया जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्यपाल थावर चंद गहलोत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Why RCB IPL victory parade cancelled despite scheduled programme? Deputy CM DK Shivkumar responded
आरसीबी प्रशंसक - फोटो : PTI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न उस वक्त थोड़ा फीका पड़ गया जब सभी तैयारियों के बावजूद बंगलूरू में विजयी परेड नहीं निकाली जा सकी। आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता था। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने घरेलू प्रशंसकों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने का फैसला किया था। 
विज्ञापन

एयरपोर्ट से लेकर चिन्नास्वामी तक दिखा प्रशंसकों का हुजूम
आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी की टीम बुधवार को अहमदाबाद से बंगलूरू पहुंची। बंगलूरू पहुंचने पर चैंपियन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। बंगलूरू एयरपोर्ट से लेकर टीम होटल और कर्नाटक विधानसौधा के बाहर तक प्रशंसकों का भारी हुजूम लगा रहा। एयरपोर्ट पर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरसीबी के खिलाड़ियों का स्वागत किया। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दो लोगों के मरने की आशंका भी जताई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसौधा में सम्मान समारोह 
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बंगलूरू एयरपोर्ट पर आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी का स्वागत किया। शिवकुमार आरसीबी के झंडे के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने कोहली को गुलदस्ता भेंट किया। एयरपोर्ट के बाहर से लेकर टीम होटल तक प्रशंसकों का भारी जमावड़ा मौजूद रहा। आरसीबी के खिलाड़ियों का विधानसौधा में सम्मान किया गया जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्यपाल थावर चंद गहलोत भी मौजूद रहे। हालांकि, सम्मान समारोह के दौरान ही बारिश आ गई जिसके बाद खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

भारी भीड़ के कारण रद्द हुआ कार्यक्रम
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि आरसीबी की विजयी परेड प्रशंसकों की भारी भीड़ के चलते रद्द की गई। उन्होंने विजयी परेड नहीं हो पाने के कारण कर्नाटक के लोगों से माफी मांगी। शिवकुमार ने कहा, कर्नाटक और आरसीबी के लिए गौरव का क्षण है। 18 साल का लंबा संघर्ष, विराट कोहली और टीम के अन्य सदस्य लगे रहे। कई लोग ऐसे थे जो टीम से लंबे समय से जुड़े हैं। यहां समाज के हर वर्ग के लोग मौजूद हैं। मैंने एयरपोर्ट से लेकर विधानसौधा तक यही देखा। मुझे लगता है कि प्रशंसकों की ये भीड़ अनियंत्रित है। मैं कर्नाटक के लोगों से माफी मांगता हूं, हम विजयी परेड निकालना चाहते थे, लेकिन प्रशंसकों की भीड़ नियंत्रण में नहीं थी इसलिए हमने इस कार्यक्रम को रद्द किया। पुलिस के लिए इसे संभालना मुश्किल है, इसलिए हमने इसे (विजयी परेड) को रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed