Ravindra Jadeja Comeback: टी-20 विश्व कप के बाद क्या कर रहे थे जडेजा, चोट से उबरने में क्यों लगा ज्यादा समय?
जडेजा ने भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच 2021 टी-20 विश्व कप में खेला था। इसके बाद उन्हें चोट लगी थी और लगभग तीन महीने बाद फिर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई ने जडेजा के साथ बातचीत का एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया "भारतीय टीम में वापस आना अच्छा है और वाकई में टी-20 सीरीज और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए देख रहा हूं। दो या ढाई महीने बाद भारतीय टीम में वापस आना और मैच खेलने का मौका मिलना बहुत अच्छा अनुभव होता है।" उन्होंने आगे बताया कि वे एनसीए में अपना रिहैब ठीक तरीके से पूरा करना चाहते थे, ताकि वे पूरी तरह से फिट हो जाएं और उन्हें दोबारा चोट न लगे। इसी वजह से उन्हें चोट से उबरने में लंबा समय लगा।
💬 💬 "I'm excited to be back and raring to go."
— BCCI (@BCCI) February 23, 2022
Say Hello to all-rounder @imjadeja and vice-captain @Jaspritbumrah93 as they join #TeamIndia for the Sri Lanka series. 👋 👋@Paytm | #INDvSL pic.twitter.com/gpWG3UESjv
क्या बोले जडेजा?
जडेजा ने कहा "मैं अपने रीहैब को लेकर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहा था। मैं राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहा था। इसलिए मैं आगामी सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं बैंगलोर में प्रैक्टिस कर रहा था, अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काम कर रहा था। मैं लय में था। आज यहां आकर पहले प्रैक्टिस सेशन में शामिल होकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं।"
जडेजा के अलावा जसप्रीत बुमराह भी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में आराम दिया गया था। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ को बुमराह और जडेजा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल होकर पहले मैच से बाहर हो चुके हैं। सीरीज के बाकी दोनों मैच से पहले भी इन दोनों का फिट होना मुश्किल है।