फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why is the IPL 2026 final being held in Ahmedabad instead of Bengaluru? BCCI Secretary Saikia explained

IPL 2026: बंगलूरू के बजाय अहमदाबाद में क्यों कराया जा रहा आईपीएल का फाइनल? बीसीसीआई सचिव सैकिया ने बताया कारण

Thu, 07 May 2026 05:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 07 May 2026 05:33 PM IST
सार

आईपीएल 2026 का फाइनल बंगलूरू के बजाए अहमदाबाद में कराए जाने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया था। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुद इसका कारण बताया है।

विज्ञापन
Why is the IPL 2026 final being held in Ahmedabad instead of Bengaluru? BCCI Secretary Saikia explained
आईपीएल 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का कार्यक्रम जारी किया था। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम को फाइनल सहित किसी प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी नहीं मिली है। अब बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि किस कारण बंगलूरू से फाइनल मैच की मेजबानी छिनी गई है। 
विज्ञापन

अहमदाबाद करेगा फाइनल की मेजबानी 
आईपीएल 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है जहां सभी टीमों के बीच प्लेऑफ को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है। 70 लीग मैचों के बाद प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। नियम के अनुसार, आईपीएल का फाइनल गत चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर ही खेला जाता है। ऐसे में इसकी मेजबानी बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिलनी चाहिए थी। लेकिन बीसीसीआई ने फाइनल का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

क्वालिफायर-1
 
  • 26 मई: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • इस मुकाबले में अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें भिड़ेंगी। विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा।

एलिमिनेटर
 
  • 27 मई: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
  • तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला। हारने वाली टीम बाहर होगी।

क्वालिफायर-2
 
  • 29 मई: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
  • क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम। जीतने वाली टीम फाइनल में और हारने वाली टीम बाहर।

फाइनल
 
  • 31 मई: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • क्वालिफायर-1 की विजेता टीम और क्वालिफायर-2 की विजेता टीम के बीच सीजन का खिताबी मुकाबला।
विज्ञापन

तीन शहरों में होंगे प्लेऑफ मुकाबले
इस बार आईपीएल के प्लेऑफ तीन अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इसे विशेष परिस्थिति बताया है। बोर्ड ने कहा, 'ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों से आईपीएल 2026 प्लेऑफ इस सीजन तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।' पिछला फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। यानी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार दूसरा फाइनल होना अब तय है।

अधिक टिकटों की मांग के कारण हुआ बदलाव
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू चयन पर कहा, धर्मशाला में पहला प्लेऑफ होगा। दूसरा और तीसरा मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा। फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होगा। पिछले साल आरसीबी विजेता थी इसलिए सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार प्लेऑफ का एक मैच और फाइनल मैच बंगलूरू में होना चाहिए था। लेकिन कुछ कारणों से एक मैच न्यू चंडीगढ़ और फाइनल मैच अहमदाबाद शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने टिकटों की अनुमत 15% सीमा के अलावा 10 हजार और टिकटों की मांग की जो आईपीएल के नियमों और टिकट वितरण के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन था, इसलिए मैच वेन्यू शिफ्ट करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed