फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why did Gary Kirsten leave the Pakistan team's coaching position? revealed reason took dig at PCB

PCB vs Kirsten: गैरी कर्स्टन ने क्यों छोड़ा था पाकिस्तान टीम का कोच पद? खुद किया खुलासा; पीसीबी पर साधा निशाना

Sat, 21 Mar 2026 01:23 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 21 Mar 2026 01:23 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर एक बार फिर निशाना साधा है। कर्स्टन ने पीसीबी की दखलअंदाजी को कोच पद छोड़ने की वजह बताया है।

विज्ञापन
Why did Gary Kirsten leave the Pakistan team's coaching position? revealed reason took dig at PCB
गैरी कर्स्टन - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने लगातार बदलते कप्तानों और कोचों की वजह से चर्चा में रहती है। गैरी कर्स्टन को भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़े शोर गुल के साथ पाकिस्तान टीम का मुख्य कोच बनाया था, लेकिन उनका कार्यकाल भी निश्चित समय तक नहीं चल सका था। अब कर्स्टन ने बताया है कि किस कारण उन्हें कोच पद छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।   
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 2011 में वनडे विश्व कप चैंपियन बनाने में बतौर कोच अहम रोल निभाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी गैरी कर्स्टन को टी20 विश्व कप 2024 से पहले दो साल के अनुबंध पर सीमित ओवर टीम का मुख्य कोच बनाया था। कर्स्टन ने मुश्किल से छह महीने के बाद अपना पद छोड़ दिया था। यह फैसला हैरान करने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी के दखलअंदाजी से थे दुखी 
गैरी कर्स्टन ने कहा है कि पीसीबी के दखलअंदाजी की वजह से उन्होंने टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया था। कर्स्टन ने कहा है कि टीम के मामलों में बाहरी दबाव का स्तर इतना ऊंचा था कि खिलाड़ियों के साथ एक स्थिर माहौल बनाना बेहद मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा, दखलअंदाजी का स्तर बहुत ज्यादा था जिसने मुझे परेशान किया। मुझे नहीं लगता कि मैंने इससे पहले कभी उस स्तर पर ऐसा देखा है।

उन्होंने कहा कि जब नतीजे टीम के हिसाब से नहीं होते, तो कोच अक्सर आसान निशाने पर होता है। ऐसी परिस्थितियों में टीम के प्रदर्शन के लिए कोच को ही जिम्मेदार ठहराना आसान हो जाता है। इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने पीसीबी पर अनुबंध से जुड़ी अनियमितताओं, बकाया राशि और बार-बार अनुबंध तोड़ने का आरोप भी लगाया और इन कारणों को भी अपने इस्तीफे की वजह बताई। 
विज्ञापन

अब श्रीलंका टीम के बने मुख्य कोच
भारत और पाकिस्तान के बाद गैरी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सनथ जयसूर्या ने मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था, जिसके बाद कर्स्टन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कर्स्टन 15 अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल दो साल का है और 2028 में समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed