फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   why-ashwin-emotional-at-eden!

जीत के बाद ऐसा क्या हुआ कि भावुक हो गए अश्विन?

Sat, 09 Nov 2013 05:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Nov 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
why-ashwin-emotional-at-eden!

कोलकाता में तीन दिन में ही टेस्ट मैच जीतने पर टीम इंडिया बेहद खुश थी लेकिन आर अश्विन बहुत दुखी थे और भावुक हो गए थे।

विज्ञापन


अश्विन ने ईडन गार्डंस में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए भारतीय पारी में शतक लगाया और फिर मैच में कुल पांच विकेट भी झटके।

लेकिन वह शानदार प्रदर्शन के बावजूद बहुत खुश नहीं हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि सचिन तेंदुलकर के साथ मैदान पर उतरने और खेलने का मौका बेहद सीमित है। सचिन अपना आखिरी टेस्ट मैच मुंबई में (14-18 नवंबर) खेलने उतरेंगे।

मैच के बाद इस फिरकी गेंदबाज ने कहा, "सचिन जैसे ही एलबीडब्लू आउट हुए मेरे पेट में दर्द करने लगा। ना केवल मेरे पेट में बल्कि जो भी भारतीय युवा क्रिकेट से प्रेम करता होगा उस सबके साथ ऐसा हुआ होगा। निश्चित रूप से आखिरी टेस्ट सचिन के लिए बेहद भावुक पल होगा। खासकर मैच के बाद पूरी टीम के लिए भी यह पल बेहद भावुक रहेगा।"
विज्ञापन


जब वह यह बयान दे रहे थे तभी अश्विन अपनी भावनाएं नहीं छुपा पाए और भावुक हो गए।

अश्विन ने साथी गेंदबाज मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "शमी ने वाकई बेहतरीन गेंदबाजी की। निश्चित रूप से जब तेज गेंदबाज बीच-बीच में आपके लिए विकेट निकालते हैं तो आपका आधा काम ऐसे ही हो जाता है। शमी ने कुछ अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी की और गेंद को लेट स्विंग कराने में कामयाब रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुशासित गेंदबाजी से मिली जीत : धोनी
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार जीत का श्रेय अपना पहला टेस्ट खेल रहे रोहित शर्मा और टीम की अनुशासित गेंदबाजी को दिया है।

धोनी ने कहा, "टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ-साथ विकेट में भी सुधार आता गया। रोहित ने वास्तव में लाजवाब बल्लेबाजी की। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं लेकिन खुशी की बात है कि वह मैदान पर इस प्रतिभा को दिखा भी रहे हैं। जीत का श्रेय टीम की अनुशासित गेंदबाजी को जाता है। खासकर शमी ने सही लाइन, लेंथ और पेस के साथ गेंदबाजी की।"


उन्होंने आगे कहा, "शमी ने सीम का सही इस्तेमाल किया और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी की। ज्यादा उछाल वाली पिचों पर वह गेंद को दोनों तरफ रिवर्स कर सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed