{"_id":"f1e04a94-e304-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"who-will-get-chance-in-kohli-s-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ कोहली की टीम में किसे मिलेगी जगह?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ कोहली की टीम में किसे मिलेगी जगह?
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकोणीय सीरीज में पहला मैच हारने वाली टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ चतुर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरेगी, ऐसे में सवाल उठता है कि भारतीय एकादश में किसे जगह मिलेगी।
विज्ञापन
नियमित कप्तान धोनी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं और टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथों में सौंप दी गई है।
कार्यवाहक कप्तान कोहली के सामने चुनौती होगी कि सीरीज में टीम को धोनी की कमी नहीं खलने दें। साथ ही उन्हें दुनिया की नंबर वन टीम इंडिया के रुतबे को कायम रखना होगा।
विज्ञापन
श्रीलंका भी अपना पहला मैच गंवा चुकी है। आज दोनों टीमें सीरीज में अपना पहला मैच जीतने उतरेगी।
आइए इस बात की पड़ताल करते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी करने वाले कोहली आज बतौर कप्तान अपनी टीम में किसे मौका देते हैं।
हालांकि, कोहली टीम में ज्यादा बदलाव करना पसंद नहीं करेंगे। शिखर धवन और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में काफी कामयाब रही है। लेकिन 16 सदस्यीय टीम में कोहली के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, ऐसे में धवन के साथ मुरली विजय को टीम में मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
वास्तव में रोहित शर्मा मध्य क्रम के बल्लेबाज रहे हैं। हालांकि, उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पारी की सफल शुरुआत की है। वह धोनी की जगह बल्लेबाजी कर सकते हैं।
जहां तक अंबाती रायडू की बात है उन्हें आज के मैच में टीम में जगह मिलने की संभावना कम ही है।
मध्य क्रम में धोनी की अनुपस्थिति में ज्यादा बदलाव टीम के लिए घातक साबित हो सकता है। कोहली के अलावा सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा मध्य क्रम संभाल सकते हैं।
जहां तक गेंदबाजी का सवाल है भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन संतुलित रहा है। ऐसे में कोहली गेंदबाजी विभाग में ज्यादा छेड़खानी नहीं करना चाहेंगे।
दिनेश कार्तिक धोनी की जगह विकेटकीपिंग की भूमिका निभाएंगे। पिछले मैच में भी उन्होंने कीपिंग की थी।