फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WHO will be best finsher for team india in t20 world cup

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को चाहिए एक 'बेस्ट फिनिशर'

Wed, 09 Mar 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
WHO will be best finsher for team india in t20 world cup
टीम इंडिया

टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है और टीम इंडिया दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने की तैयारियों में लगी है, लेकिन टीम को जीत के लिए अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज के साथ-साथ नायाब फिनिशर की भी जरूरत होगी।

विज्ञापन


एशिया कप के फाइनल मैच में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऐसे समय क्रीज पर आए जब मैच बुरी तरह से फंसा हुआ था (2 ओवर में भारत को 19 रन की दरकार थी ) और उन्होंने ताबड़तोड़ 2 छक्के लगाकर टीम को छठी बार चैंपियन बना दिया। धोनी एक बेहतर फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने इससे पहले कई मौकों पर सफल फिनिशर की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


उनकी इस पारी के बाद भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने धोनी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार दिया। उन्होंने कहा था, "जब धोनी क्रीज पर आए और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, कभी टीम के सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने विराट कोहली को बेस्ट फिनिशर माना। गंभीर का कहना था कि उनकी नजर में विराट सबसे अच्छे फिनिशर हैं। एक ओपनर भी आपका अच्छा फिनिशर हो सकता है। यह कोई जरूरी नहीं है कि नंबर छह या सात का बल्लेबाज ही फिनिशर हो। एक विकेटकीपर बल्लेबाज हमेशा नंबर छह या सात पर बल्लेबाजी करना पसंद करता है। अगर सिर्फ अच्छी कप्तानी वर्ल्ड कप जीता दे तो हमें ज्यादा से ज्यादा वर्ल्ड कप जीतना चाहिए। हमने सिर्फ तीन जीते हैं।

धोनी निश्चित तौर पर बड़े फिनिशर हैं और उन्होंने कई बार टीम को संकट से बाहर निकालकर जीत की ओर पहुंचाया है। हालांकि उनके फॉर्म में उतार-चढ़ाव दिखता रहता है। फटाफट क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका अहम होने वाली है। पांच, छह या सात नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों की भूमिका निर्णायक हो सकती है क्योंकि बहुत उम्मीद होगी कि स्लॉग ओवरों में इसी क्रम के बल्लेबाज क्रीज पर होंगे।

युवराज सिंह में अब भी है 'बेस्ट फिनिशर' का दमखम

WHO will be best finsher for team india in t20 world cup
युवराज सिंह

टीम इंडिया के 2007 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार खिताब जीतने की राह में फिनिशर के रूप में कप्तान धोनी के अलावा सुरेश रैना और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर ही बड़ी आस होगी। रैना फटाफट खेल के बड़े बल्लेबाज हैं और काफी रन बनाते रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों में वह काफी कुछ नहीं कर सके, ऐसे में यह उनके लिए बड़ा चांस है। युवा क्रिकेटर पांड्या भी अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं जिसकी उम्मीद वर्ल्ड कप में टीम को होगी।

धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह भी टीम के बेस्ट फिनिशर के दावेदारों में होंगे, अब देखना होगा कि दबाव के क्षण में उनका बल्ला टीम के लिए कितना रन बनाता है। हालांकि पिछले दिनों एक-दो मैचों में उन्होंने अपनी पुरानी वाली पारी खेली जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed