{"_id":"5c1cb8f2bdec22571875b41d","slug":"who-is-wv-raman-who-appointed-indian-women-cricket-team-news-coach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन हैं डब्ल्यूवी रमन, जिन्हें बनाया गया भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर कौन हैं डब्ल्यूवी रमन, जिन्हें बनाया गया भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 21 Dec 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबी उठापटक के बाद आखिरकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपना नया कोच मिल चुका है। गुरुवार देर शाम डब्ल्यूवी रमन को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। कोच पद के लिए ढेर सारे उम्मीदवारों में रमन के अलावा गैरी कस्टर्न जैसा बड़ा नाम भी शॉर्टलिस्ट किया गया था। ऐसे में वह कौन सी खूबियां हैं, जिसे देखकर रमन को इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया। पढ़िए आगे...
2 of 9
भारत के लिए 11 टेस्ट और 27 वनडे खेल चुके डब्ल्यूवी रमन 1992-93 दौरे के दौरान दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय के रूप में भी याद किए जाते हैं। रमन के नाम 11 टेस्ट में 448 रन दर्ज हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।
3 of 9
वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 27 मुकाबलों में कुल 617 रन दर्ज हैं। उन्होंने वनडे में 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 19 सेंचुरी और 36 हाफ सेंचुरी ठोकने के साथ-साथ 85 विकेट भी लिए। उन्होंने करियर का आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 1997 में केपटाउन में दिग्गज सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
53 वर्षीय रमन का जन्म चेन्नई में हुआ था। रमन की गिनती मौजूदा दौर में देश के सबसे लायक कोचों में की जाती है। तमिलनाडु और बंगाल जैसी बड़ी रणजी टीम को कोचिंग दे चुके रमन भारतीय अंडर-19 टीम के साथ भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 9
2001 में अपने कोचिंग करियर की शुरुआत करने वाले रमन पहले बंगाल टीम के साथ जुड़े। 29 अगस्त 2006 में तमिलनाडु टीम के कोच नियुक्त किए गए। हालांकि 21 जुलाई 2010 को दोबारा बंगाल क्रिकेट के साथ हो लिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।