{"_id":"6a197de9ab39b8bce7054901","slug":"which-message-from-the-coach-energized-the-team-during-the-odi-world-cup-captain-harmanpreet-kaur-revealed-2026-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harmanpreet Kaur: वनडे विश्व कप में कोच के किस संदेश ने टीम में भरा था जोश? कप्तान हरमनप्रीत ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Harmanpreet Kaur: वनडे विश्व कप में कोच के किस संदेश ने टीम में भरा था जोश? कप्तान हरमनप्रीत ने किया खुलासा
Fri, 29 May 2026 05:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 29 May 2026 05:22 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम इन दिनों टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुटी है। इससे पहले, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि किस तरह वनडे विश्व कप के दौरान कोच अमूल मजूमदार के संदेश ने टीम में जोश भर दिया था।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर और क्रांति गौड़
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत में खेला गया वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता था। लीग चरण में भारतीय टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इससे टीम का विजयी अभियान कुछ समय के लिए पटरी से उतरता भी दिखा था, लेकिन कोच अमोल मजूमदार के संदेश ने टीम में नई जान फूंकी थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कोच मजमूदार के दिए संदेश का खुलासा किया है।
विज्ञापन
ड्रेसिंग में ऊंचे आवाज में की थी बात
हरमनप्रीत ने याद किया कि इंग्लैंड से भारत की हार के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसे बदल गया था। इस हार के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी। हरमनप्रीत ने कहा, इंग्लैंड मैच के बाद, मुझे लगता है कि अमोल सर ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने बात की और वह बहुत सीधे-सीधे बात करने वाले थे। सभी ने उनकी बात को सही भावना से लिया क्योंकि हम सभी जानते थे कि वह जो कह रहे थे उसमें कुछ भी गलत नहीं था। यह पहली बार था जब मैंने उनकी आवाज थोड़ी ऊंची सुनी। आमतौर पर वह बहुत ही धीमे बोलने वाले व्यक्ति हैं। मुझे याद है उन्होंने कहा था, 'जाओ और एक आईना खरीदो और देखो कि तुम क्या कर रही हो और तुम्हें क्या करने की जरूरत है।

पहली बार जीता था विश्व कप
इंग्लैंड से हार के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर लय में लौटी, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सबको चौंकाया और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप जीता। हरमनप्रीत ने कहा, मैं सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती क्योंकि मुझे लगता है कि यह आपको मानसिक रूप से थका सकता है। इसलिए, मैं कोई भी चीज नहीं पढ़ती, खासकर टूर्नामेंट के दौरान चाहे मैं अच्छा प्रदर्शन कर रही हूं या नहीं। मुझे इस बारे में ज्यादा सोचने की आदत नहीं है। शायद टूर्नामेंट के बाद, मैं कुछ चीजों पर गौर करूंगी, जो मुझे लगता है कि जरूरी हैं। मुझे यह भी पता है कि अगर मैं अच्छा खेल रही हूं, तो मुझे पता है कि मैं अच्छा कर रही हूं। अगर मैं अच्छा नहीं खेल रही हूं, तो मुझे यह पढ़ने की जरूरत नहीं है कि दूसरे क्या सोच रहे हैं या हर किसी से सलाह लेने की जरूरत नहीं है।

अब टी20 विश्व कप के लिए तैयार टीम
टी20 विश्व कप 2026 से पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम को टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना है। भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी।