फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Which Indian Bowler Bowled Most Overs in Tests Since 2022 Bumrah Test Average Full Stats

IND vs ENG: 150+ विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बुमराह का औसत शानदार; 2022 से जडेजा ने की है सर्वाधिक गेंदबाजी

Sat, 28 Jun 2025 06:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Jun 2025 06:10 PM IST
सार

बुमराह भारतीय क्रिकेट की धरोहर हैं। टेस्ट में 150+ विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका औसत दूसरा सबसे बेहतरीन है। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 88 पारियों में 19.60 के औसत से 210 विकेट हासिल किए हैं।भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी पीछे नहीं हैं। वह 2022 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक ओवर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
Which Indian Bowler Bowled Most Overs in Tests Since 2022 Bumrah Test Average Full Stats
जडेजा-बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला मेजबानों ने पांच विकेट से जीता और सीरीज 0-1 की बढ़त हासिल की। अब दोनों का सामना दो जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होने वाले मुकाबले में होगा। इस मुकाबले में बुमराह का खेलना मुश्किल है। कार्यभार को मैनेज करने के उद्देश्य से टीम प्रबंधन उन्हें आराम दे सकता है। इस मैच से पहले हम आपको तेज गेंदबाज बुमराह के बेहतरीन रिकॉर्ड पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

150+ टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बुमराह का बेहतरीन औसत
बुमराह भारतीय क्रिकेट की धरोहर हैं। टेस्ट में 150+ विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका औसत दूसरा सबसे बेहतरीन है। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 88 पारियों में 19.60 के औसत से 210 विकेट हासिल किए हैं। इस मामले में शीर्ष पर इंग्लैंड के महान गेंदबाज सिडनी बार्न्स हैं, जिन्होंने 50 पारियों में 16.43 के औसत से 189 विकेट चटकाए। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एलन डेविडसन हैं। उन्होंने 82 पारियों में 20.53 के औसत से 186 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत (न्यूनतम 150 विकेट)

गेंदबाज पारियां विकेट औसत आखिरी मैच कब खेला
सिडनी बार्न्स (इंग्लैंड) 50 189 16.43 1914
जसप्रीत बुमराह (भारत) 88 210 19.60 सक्रिय
एलन डेविडसन (ऑस्ट्रेलिया) 82 186 20.53 1963
मैल्कम मार्शल (वेस्टइंडीज) 151 376 20.94 1991
जोएल गार्नर (वेस्टइंडीज) 111 259 20.97 1987
कर्टली एम्ब्रोज (वेस्टइंडीज) 179 405 20.99 2000
विज्ञापन

2022 से जडेजा ने की है सर्वाधिक गेंदबाजी
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी पीछे नहीं हैं। वह 2022 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक ओवर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 93 पारियों में 1043.4 ओवर गेंदबाजी की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं, जिन्होंने 102 पारियों में 957.1 ओवर गेंदबाजी की है। उन्होंने महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा है। पूर्व स्पिनर ने 65 पारियों में 902.2 ओवर गेंदबाजी की। बुमराह इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2022 से 76 पारियों में 818.4 ओवर गेंदबाजी की है।

2022 से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज

गेंदबाज ओवर पारियां
रवींद्र जडेजा 1043.4 93
मोहम्मद सिराज 957.1 102
आर अश्विन 902.2 65
जसप्रीत बुमराह 818.4 76
कुलदीप यादव 612.3 76
अक्षर पटेल 593.3 68
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed