फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Where is Virat Kohli BCCI And Why They Are Not Donating Money During Coronavirus Pandemic

फैंस पूछ रहे अरबपति भारतीय कप्तान विराट कोहली कोरोना के खिलाफ जंग में कहां हैं?

Sat, 28 Mar 2020 09:10 PM IST
Anshul Talmale अंशुल तलमले
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:10 PM IST
सार

  • BCCI ने शनिवार को दिए 51 करोड़ रुपये
  • 688 करोड़ नेटवर्थ वाले कोहली सिर्फ सलाह दे रहे
  • सुरेश रैना ने 52 लाख रुपए देने की घोषणा की
  • 1090 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले सचिन ने दिए 50 लाख

विज्ञापन
Where is Virat Kohli BCCI And Why They Are Not Donating Money During Coronavirus Pandemic
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जानलेवा बन चुके कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए खेल जगत सामने आ चुका है। दुनिया के हर बड़े खिलाड़ी करोड़ों रुपयों का दान दे रहे हैं। ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने भी 10 लाख रुपये दिए। पहलवान बजरंग पूनिया के योगदान की तारीफ तो खुद भारतीय खेल मंत्री किरेन रिजिजु तक कर चुके हैं। मगर टीम इंडिया के अरबपति कप्तान विराट कोहली की ओर से अबतक कोई आर्थिक मदद नहीं आई है।

विज्ञापन

सिर्फ सलाह देते हैं विराट कोहली

ऐसा नहीं है कि इन कठिन हालातों में भारतीय कप्तान विराट कोहली का कोई अता-पता नहीं। वो आजकल सोशल मीडिया पर अपने फैंस को सलाह दे रहे हैं। कभी घर के भीतर रहने को कहते हैं तो कभी वीडियो में पत्नी अनुष्का के हाथों बाल कटवाते नजर आते हैं। वैसे तो दान करना या किसी की आर्थिक मदद करना बेहद निजी फैसला होता है। इस काम के लिए दबाव नहीं डाल सकते, लेकिन जिन करोड़ों फैंस ने कोहली को इतना प्यार दिया। सिर आंखों पर बिठा दिया। हर शॉट पर खड़ें होकर तालियां बजाईं। चीकू को विराट बना दिया, वह चाहते हैं कि मुश्किल हालातों में भी यह खिलाड़ी चैंपियन बनें और कोरोना से लड़ने के लिए बने फंड में पैसें दान करें।

विज्ञापन

 
 
 

देश के सबसे अमीर सेलिब्रिटी विराट

Where is Virat Kohli BCCI And Why They Are Not Donating Money During Coronavirus Pandemic

विराट कोहली इस देश के सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं। दिसंबर 2019 यानी 2 लगभग तीन माह पहले आई फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलेब्रिटी की सूची में उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे फिल्मी सितारों तक को पछाड़ दिया था। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कमाई के मामले में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटरों पर तो भारी हैं ही।

साथ-साथ बॉलीवुड सितारों जैसे सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार से भी आगे हैं। 252.72 करोड़ रुपये के मालिक विराट कोहली की नेटवर्थ 688 करोड़ है। इंस्टाग्राम पर विराट के 52.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि ट्विटर पर उन्हें 46.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पर महज एक फोटो पोस्ट करके ही 1.35 करोड़ और ट्वीट से 2.3 करोड़ रुपये कमाने वाले कोहली अगर सिर्फ उसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आकर ज्ञान देंगे तो सवाल उठने लाजिमी है। बीसीसीआई के ग्रेड ए प्लस में शामिल विराट को सालाना सात करोड़ रुपये बतौर मैच फीस मिलते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट की सैलरी प्रतिवर्ष 17 करोड़ रुपए तय कर रखी है। वे अब तक आरसीबी से 126 करोड़ रुपए की सैलरी ले चुके हैं। तकरीबन 22 ब्रांड्स के एम्बेसडर कोहली इंडोर्समेंट से 149 करोड़ कमाते हैं। अनुमान है कि अपने ब्रांड वन8 से विराट जून 2020 तक राजस्व का आंकड़ा 185 करोड़ के पार पहुंचा देंगे।

विदेशी खिलाड़ियों ने दिखाया बड़ा दिल

Where is Virat Kohli BCCI And Why They Are Not Donating Money During Coronavirus Pandemic
फेडरर/मेसी/रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन को पार कर चुकी है, उन्होने पिछले 12 महीनों में इंस्टाग्राम से कुल 1.18 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए हैं। वहीं रोनाल्डो ने 47.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है जबकि मेसी 23.3 मिलियन डॉलर कमाने में सफल रहे। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट की कीमत 1,96,000 डॉलर है। सवाल यही उठता है कि इस संकट की घड़ी में जब ये खेल सितारें अपने-अपने मुल्कों के लिए आगे आ सकते हैं तो फिर उन्हीं के समकक्ष विराट कोहली किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं।

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके एजेंट जार्ज मेंडेस कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए पुर्तगाल के अस्पतालों को तीन आईसीयू दिया है। अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 8.20 करोड़ रुपये (10 लाख यूरो) देने की घोषणा की है।

मेसी की इस रकम को बार्सिलोना में अस्पताल क्लीनिक और घरेलू देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाएगा। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने देश स्विट्जरलैंड के लोगों के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक राशि दान की। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और उनकी पत्नी ने बुधवार को इस संकट से निबटने के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक (करीब आठ करोड़ रुपये) की धनराशि दी है।

अरबपति सचिन ने दिए सिर्फ 50 लाख

Where is Virat Kohli BCCI And Why They Are Not Donating Money During Coronavirus Pandemic
एमएस धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजे गए सचिन तेंदुलकर ने 27 मार्च को 50 लाख रुपए दान करने की घोषणा की। रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने भी सिर्फ 10 लाख रुपये दान दिए। जबकि युवा धाविका हिमा दास ने असम सरकार की मदद के लिए अपनी एक माह की सैलरी दी।

साक्षी धोनी को देनी पड़ी सफाई

760 करोड़ की संपत्ति वाले महेंद्र सिंह धोनी भी अबतक कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रंटफुट पर नहीं आए। खबर आई थी कि उन्होंने सिर्फ एक लाख रुपये की मदद की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी। फैंस ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में ट्रोल किया था, लेकिन फिर बाद में माही की पत्नी साक्षी ने पूरी खबरों को गलत बताते हुए सपष्ट किया कि पुणे के एक एनजीओ ने 12.30 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य बनाया था। इसमें एक लाख कम पड़ने पर धोनी ने इतनी सहयोग राशि दी और लोगों ने समझा कि 760 करोड़ की संपत्ति के मालिक धोनी ने इतनी राशि दान की है। सिर्फ विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ही नहीं बल्कि अन्य कई करोपड़पति क्रिकेटर्स मसलन रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पांड़्या भी अबतक मदद के लिए आगे नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed