फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Temba Bavuma Calls South Africa's Win Over Australia His Best Test Victory as Proteas Become No.1

टेस्ट में नंबर-1 बना द.अफ्रीका: बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत को बताया करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत, जानें क्या कहा

Sun, 01 Nov 2026 10:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Nov 2026 10:02 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। कप्तान तेम्बा बावुमा ने इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट जीत बताया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Temba Bavuma Calls South Africa's Win Over Australia His Best Test Victory as Proteas Become No.1
बावुमा - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट में 176 रन से शानदार जीत दर्ज की। न्यूलैंड्स में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने मुश्किल परिस्थितियों से वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने इस जीत को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट जीत बताया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल कर लिया। उसने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था। अब इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर बावुमा की कप्तानी में टीम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
Trending Videos

Temba Bavuma Calls South Africa's Win Over Australia His Best Test Victory as Proteas Become No.1
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC
रिकेल्टन और मुल्डर ने मुश्किल से निकाला
मुकाबले के चौथे दिन की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में स्थिति बेहद खराब थी। टीम ने 40 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेगा। हालांकि, रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने शतक लगाकर मुकाबले का रुख बदल दिया।

दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने चौथी पारी में 288 रन का लक्ष्य रखा। इसके बाद पांचवें दिन गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने नई गेंद से ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

इसके बाद ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 21.4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर छह विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 111 रन पर सिमट गई और दक्षिण अफ्रीका ने 176 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Temba Bavuma Calls South Africa's Win Over Australia His Best Test Victory as Proteas Become No.1
वेरेन और मुल्डर - फोटो : Twitter
बावुमा ने टीम के जज्बे को सराहा
जीत के बाद बावुमा ने टीम के खिलाड़ियों के चरित्र और मुश्किल परिस्थितियों में वापसी करने की क्षमता की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'कल हमारी टीम के भीतर काफी ईमानदार बातचीत हुई थी। इनमें से ज्यादातर बातचीत टीम के चरित्र और उसे मैदान पर दिखाने को लेकर थी। जब रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर जैसे बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हमें प्रतिस्पर्धी स्थिति में पहुंचाया, तो गेंदबाजों का आत्मविश्वास भी बढ़ गया। रबाडा ने आज जिस तरह शुरुआत की, उससे सब कुछ हमारे पक्ष में होने लगा और फिर हमने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी।'

बावुमा ने माना कि सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को कई बार ऑस्ट्रेलिया के सामने संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'कई मौकों पर हम खुद को ऑस्ट्रेलियाई टीम से प्रभावित पाते थे। लेकिन हमारे लिए यह दक्षिण अफ्रीकी टीम का वही जज्बा था, जिसे हम मजबूती कहते हैं। जब हम मुकाबले में पीछे होते हैं, तब हमारा प्रदर्शन अक्सर बेहतर हो जाता है।'
विज्ञापन

Temba Bavuma Calls South Africa's Win Over Australia His Best Test Victory as Proteas Become No.1
तेंबा बावुमा - फोटो : ANI
नंबर-1 रैंकिंग हासिल करना बड़ी उपलब्धि
बावुमा ने टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने को टीम के लिए खास उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, 'नंबर-1 रैंकिंग हासिल करना असाधारण है। यह हमारी टीम के लक्ष्यों का हिस्सा रहा है। हम अपने प्रदर्शन के स्तर को जितना संभव हो सके, उतना ऊंचा ले जाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि जब हम यहां से जाएं तो प्रोटियाज के बैज को पहले से बेहतर स्थिति में छोड़कर जाएं। इसलिए हम इस उपलब्धि का जश्न जरूर मनाएंगे।'

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज को अपने करियर की सबसे खास सीरीज बताते हुए बावुमा ने कहा, 'जब भी आपको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, आप उसका पूरा आनंद लेते हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं इससे बेहतर किसी सीरीज का हिस्सा रहा हूं। इसलिए यह जीत निश्चित रूप से मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट जीत के रूप में पहले स्थान पर रहेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed