भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई किस्से हैं, जो गुदगुदाने के साथ-साथ सुनहरी यादें भी दे जाते हैं। ऐसी ही एक पुरानी कहानी कप्तान सौरव गांगुली और दिनेश कार्तिक से भी जुड़ी हुई है। तब युवा रहे कार्तिक की टीम में एंट्री हुई ही थी और कप्तान रहे गांगुली ने उन्हें मैदान के भीतर ही कायदे से हड़का दिया था। पढ़िए अगली स्लाइड...
जब पानी पिला रहे कार्तिक पर झल्ला उठे थे कप्तान गांगुली, बीच मैदान पर निकाली थी भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, धोनी से पहले डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक 2004 में टीम इंडिया के साथ थे। एक टॉक शो में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस यादगार किस्से को दुनिया के सामने पहली बार सुनाया था। बकौल कार्तिक, 'उस मैच में मुझे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, मैं बतौर 12वां खिलाड़ी खेल रहा था। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान के भीतर जाकर खिलाड़ियों को पानी पिलाना होता था। उसी दौरान मैदान में दौड़ते-दौड़ते मैं फिसलकर सीधा दादा के ऊपर जा गिरी। वो झुंझला उठे और मैदान के भीतर ही भड़क कर कहा, 'कौन हैं ये, कहां मिल जाते हैं ये खिलाड़ी?'
वैसे यह मजेदार किस्सा काफी पहले ही एक शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में प्रसारित हो चुका है। यह दोबारा चर्चा में तब आया जब चंद दिन पहले टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने इसे रीट्वीट किया। उस टीम का हिस्सा रहे युवराज सिंह ने न सिर्फ इस किस्से को याद किया बल्कि, उस दिन क्या हुआ था यह भी बताया। युवी की माने तो गांगुली ने कार्तिक पर भड़कते हुए कहा था कि, 'कौन है रे ये पागल, कहां से पकड़ के लाते हैं।'
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣 dada exact words! Kaun hai re ye pagal ! kahan se pakad ke Latien hai 🤣🤣🤣🤣 in the middle of india vs pak tense game ! @DineshKarthik your hilarious @ImRo45
पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच में युवराज शून्य पर आउट हुए थे। दोनों टीमों के लिए वह करो-मरो का मैच था, क्योंकि इसमें जीत दर्ज करने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलना था। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 200 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसे पाकिस्तानी टीम ने तीन विकेट से अपने नाम कर लिया था।