{"_id":"5d89d1df8ebc3e015d44c6da","slug":"tabrez-shamsi-celebrated-dhawan-wicket-by-calling-from-his-shoes-during-ind-vs-sa-3rd-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धवन को आउट करने के बाद शम्सी ने जूते से किया था कॉल, अब वजह आई सामने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धवन को आउट करने के बाद शम्सी ने जूते से किया था कॉल, अब वजह आई सामने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 25 Sep 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तबरेज शम्सी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज को बराबरी पर खत्म किया। युवा टीम के साथ डी कॉक ने भारत को आखिरी मैच में 9 विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी की। रविवार को बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने डी कॉक की कप्तानी पारी के दम पर विराट सेना को एकतरफा मुकाबले में हराया।
2 of 5
तबरेज शम्सी
- फोटो : social media
मैच में जहां एक तरफ डी कॉक ने अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरी वहीं टीम के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी भी अपने जश्न मनाने के अंदाज से चर्चा में आ गए।
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन को आउट करने के बाद शम्सी ने अपने जूते को कानों में लगाकर किसी को कॉल करने का नाटक किया। उस वक्त तो किसी को कुछ समझ नहीं आया लेकिन मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में टीम के उप-कप्तान रासी वॉन डर डुसेन ने शम्सी के जश्न के पीछे की वजह बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
SHIKHAR DHAWAN
दरअसल धवन ने शम्सी की गेंद पर आउट होने से पहले उनके पहले ओवर में दो छक्के जड़े। जवाब में शम्सी ने अपने दूसरे ओवर में धवन को टेम्बा बवुमा के हाथों कैच करवाकर बदला पूरा किया। विकेट लेने के बाद शम्सी ने अपने जूते से किसी को कॉल करने का नाटक किया।
विज्ञापन
5 of 5
इमरान ताहिर
- फोटो : social media
इस पुरे मामले पर बात करते हुए डुसेन ने कहा कि शम्सी अपने हीरो इमरान ताहिर को कॉल करने का इशारा कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'हां शम्सी हमेशा इम्मी (इमरान ताहिर) को कॉल करता है। इम्मी उसका हीरो है और दोनों ने साथ में बहुत काम किया है। इसलिए जब उसने इम्मी की ही तरह धवन का बड़ा विकेट अपने नाम किया तो अपनी खुशी जाहिर करने लगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।