फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   when srilankan cricketer tried to open cabin door

उड़ते विमान का दरवाजा खोल रहा था यह क्रिकेटर

Tue, 02 Jul 2013 10:24 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jul 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
when srilankan cricketer tried to open cabin door

एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में उस समय लोग हक्के-बक्के रह गए जब कैरेबियाई दौरे से लंदन के रास्ते स्वदेश लौट रही श्रीलंकाई ए टीम का एक क्रिकेटर शराब के नशे में विमान का दरवाजा ही खोलने लगा।

विज्ञापन


रामिथ रामबुकविला नाम का यह क्रिकेटर विमान में यात्रा के दौरान इस कदर नशे में था कि उसे टॉयलेट और विमान के गेट में कोई फर्क ही नजर नहीं आया।

श्रीलंकाई मीडिया ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना गत 27 जून की है जब श्रीलंकाई टीम वेस्टइंडीज का दौरा पूरा कर स्वदेश लौट रही थी। आधी रात को श्रीलंकाई क्रिकेटर जिस समय विमान का गेट खोलने का प्रयास कर रहा था उस समय ब्रिटिश एयरवेज की यह फ्लाइट लगभग 35 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को श्रीलंका क्रिकेट क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है। रामबुकविला बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता श्रीलंका सरकार में मंत्री हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले घटना की रिपोर्ट टीम के मैनेजर जयंत सेनेविरत्ने के द्वारा की जाएगी। सेनेविरत्ने जांच रिपोर्ट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी को सौपेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की जाएगी।

श्रीलंकाई ए टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने के बाद 27 जून की रात ब्रिटिश एयरवेज के विमान में सेंट लुकास से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। विमान में सवार अन्य लोगों के अनुसार श्रीलंकाई टीम की ब्लू पोलो टी शर्ट पहने हुए क्रिकेटर की यूनीफर्म पर बाकायदा पीले रंग के अक्षरों में देश का नाम भी लिखा हुआ था।

क्रिकेटर को विमान के दरवाजा खोलने का प्रयास करता देख एयरहोस्टेस व अन्य यात्रियों ने तुरंत उसे रोकने की कोशिश की जबकि टीम के ही कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी शराबी क्रिकेटर को रोकने का प्रयास किया।

साथी यात्रियों ने की रोकने की कोशिश
हालांकि अधिकारियों ने पहले इस घटना में शामिल क्रिकेटर के नाम का खुलासा करने से इनकार कर दिया था।

ब्रिटिश एयरवेज प्रवक्ता ने बताया कि श्रीलंकाई क्रिकेटर ने अपनी गलती को स्वीकार किया और कैबिन क्रू ने भी उसे इसके लिए माफ कर दिया। उन्होंने साथ ही कहा कि चलते विमान में उसका दरवाजा खोलना असंभव होता है इसलिए अन्य यात्रियों की सुरक्षा को इससे कोई नुकसान नहीं था।


विमान में सवार एक यात्री के अनुसार, अचानक वह अपनी सीट से उठा और उसने कई बार केबिन का गेट खोलने की कोशिश की। ऐसा कुछ देर तक होता रहा। वह लगातार दरवाजा खींच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed