EXCLUSIVE...जब ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया से फोन पर कोच से कहा सर, जिता दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषभ पंत के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरूआत आसान नहीं थी। वन डे और टी-20 टीम में नहीं चुुने जाने की कसक उनके मन में थे। इस निराशा को उन्होंने अपने कोच द्रोणाचार्य अवार्डी तारक सिन्हा से भी व्यक्त किया। कोच ने उनसे यही कहा कि दुनिया खत्म नहीं हो गई है। वह टेस्ट टीम में शामिल हैं और बस वहीं अपने को साबित करके दिखाएं। पंत ने इस गुरु मंत्र को बांध लिया और टेस्ट श्रृंखला में जो करके दिखाया वह अब इतिहास है।
गाबा पर ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद ऋषभ ने कोच सिन्हा को फोन कर कहा सर, उन्होंने टीम को जिता दिया। कोच के मुंह कुछ और नहीं आशीर्वाद के रूप में शाबाश निकला। तारक सिन्हा खुलासा करते हैं कि उन्हें पंत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। दौरे की शुरूआत से पहले उसका वन-डे और टी-20 टीम में नाम नहीं होने पर दिल टूटा हुआ था।
उन्होंने उसका हौसला बढ़ाते हुए यही कहा कि आप अच्छे हो बस अपने को साबित करके दिखाना है। उसने वाकई यह करके दिखा दिया। दरअसल लॉकडाउन के दौरान उसने कोई प्रैक्टिस नहीं की वह रुड़की में ही रहा। वहां वह छोटी-मोटी फिटनेस पर काम करता रहा।
कोरोना के चलते उन्होंने लॉकडाउन के बाद उन्हें प्रैक्टिस नहीं कराई। आईपीएल खेलकर वह सीधे ऑस्ट्रेलिया चले गए। उन्होंने लंबे समय से उनकी शक्ल नहीं देखी है। फोन पर ही बात होती है। परसो मैच जिताने के बाद फोन आया था वह काफी खुश था और राहत महसूस कर रहा था। सिन्हा साफ करते हैं कि उसने अपना प्रदर्शन दिखाकर पत्ता फेंक दिया है।