फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   when 286 runs comes in one ball.

यकीन मानिए, एक गेंद में बने थे कुल 286 रन

Tue, 13 Jan 2015 03:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Jan 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
when 286 runs comes in one ball.

दुनिया में क्रिकेट की लोकप्रियता भले ही फुटबॉल जितनी न हों लेकिन क्रिकेट की दुनिया में कुछ किस्से आज भी काफी चर्चित है। जैसे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कभी भी भारत के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत पाया है। इतना ही नहीं वनडे में भारत शुक्रवार के दिन पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत सका है।

विज्ञापन


वहीं कहा तो यह भी कहा जाता है कि जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी की क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों की हत्या करवा दी थी। इसलिए जर्मनी में नाजी काल के दौरान कोई क्रिकेट टीम नहीं बनी।
विज्ञापन


भले ही बातों में कोई प्रमाणिकता न हो। लेकिन आज भी क्रिकेट की दुनिया में ये किस्से आम है। इन्हीं किस्सों में एक किस्सा यह भी है कि बहुत वर्ष पहले क्रिकेट के शुरुआत में एक टीम ने मात्र एक गेंद में ही 286 रन बना लिए थे। इतना ही नहीं एक गेंद के बाद अपनी पारी भी घोषित कर दी और मैच भी जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते इस गजब के किस्से के बारे में.....

जब पेड़ पर अटक गई गेंद

when 286 runs comes in one ball.

यह घ्‍ाटना है इंग्लैंड की धरती में खेले गए एक मैच की। 'पॉल मॉल गजट पत्रिका' में छपे एक लेख के मुताबिक, 1894 में इंग्लैंड के विक्टोरिया शहर और उसके पड़ोसी शहर स्कारटेक के बीच एक मैच खेला गया। विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। सलामी बल्लेबाज ने पहली ही गेंद को मैदान के पार एक पेड़ पर अटका दिया।

गेंद पेड़ पर अटक गई और बल्लेबाजों ने ‌क्रीज पर दौड़ लगाना शुरू किया। वे दौड़ते रहे, लेकिन फिल्डर को गेंद नहीं मिली। स्कारटेक की पूरी टीम परेशान हो गई। उन्होंने अंपायर से नई गेंद का आग्रह ‌किया।

यह सुनकर अंपायर ने फिल्डर से कहा कि गेंद पेड़ पर अटक गई है। इत्तेफाक से पेड़ बहुत ऊंचा था और उस पर चढ़ना मुमकिन नहीं था। इस तरह काफी देर तक स्कारटेक की टीम बॉल को नीचे लाने का असफल प्रयास करती रही।

गेंद के लिए काटना पड़ा एक पेड़

when 286 runs comes in one ball.

जब स्कारटेक की पूरी टीम बॉल को निकाल पाने में कामयाब नहीं हो पाई तो अंपायर के कहने पर पेड़ को काटने का प्रबंध किया गया। एक फिल्डर ने मजदूर को बुलाया।

मजदूर ने कुल्हाड़ी से पेड़ को काटना शुरू किया, उधर इस दौरान क्रीज पर बल्लेबाजों का रन बनाने का सिलसिला जारी था। काफी देर और कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर ने कुल्हाड़ी से पेड़ को काट दिया और इस तरह बॉल फिल्डर को मिली।

लेकिन जब तक फिल्डर गेंद को विकेट तक पहुंचा पाता, बल्लेबाज 286 रन बना चुके थे। गेंद मिल जाने के बाद विक्टोरिया टीम ने अपनी पारी घोषित कर दी। जिसके बाद स्कारटेक के खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरे।

लेकिन विक्टोरिया टीम के 286 रनों को लक्ष्‍य को स्कारटेक हासिल नहीं कर सकी और मैच हार गई। इस क्रिकेट मैच का कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है। लेकिन इंग्लैंड में अभी भी यह किस्सा आम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed