फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   what did richards say that delhi daredevils return in form

रिचर्ड्स ने ऐसा क्या कहा कि लय में लौटी दिल्ली

Mon, 22 Apr 2013 08:01 AM IST
धर्मेंद्र आर्य
धर्मेंद्र आर्य Updated Mon, 22 Apr 2013 08:01 AM IST
विज्ञापन
what did richards say that delhi daredevils return in form

वही खिलाड़ी और वही टीम जो एक के बाद एक मुकाबले हार रही थी। वीरेंद्र सहवाग, महेला जयवर्धने और डेविड वॉर्नर जैसे विस्फोटक खिलाड़ी होने के बावजूद दिल्ली की टीम एक अदद जीत को मोहताज थी।

विज्ञापन


आईपीएल-6 में लगातार 6 मुकाबले हारने के बाद एकाएक दिल्ली की टीम में एक नया जोश भर गया। पिछले मैच में चेन्नई के सामने 83 रन पर आउट होने वाली वो यही टीम थी, जिसकी केवल ओपनिंग जोड़ी ने रविवार को मुंबई इंडियंस के मजबूत लक्ष्य को बौना साबित कर दिया।
विज्ञापन


लगातार फ्लॉप चल रही ओपनिंग जोड़ी एकाएक फॉर्म में आ गई। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने दिल्ली की टीम की किस्मत बदल दी।

चलिए, आपको बताते हैं, इस बदलाव का कारण। ऐसा संभव हुआ, कभी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे वेस्ट इंडीज के विवियन रिचर्ड्स के दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ एंबेसडर और सलाहकार के रूप में जुड़ने के बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिचर्ड्स जानते थे कि टीम लगातार मैच हार रही है और खिलाड़ियों पर मानसिक दवाब भी है। इसलिए उन्होंने खिलाड़ियों को एक गुरुमंत्र दिया। इस गुरुमंत्र के बाद दिल्ली जीत के ट्रैक पर लौट आई।

रिचडर्स ने कहा, "मुझे इस सत्र में डेयरडेविल्स के साथ काम करने का इंतजार है। मैं जानता हूं कि इस टीम में बेहतरीन क्षमता वाले कई खिलाड़ी हैं और कइयों में शानदार प्रतिभा है जो उच्च स्तर पर सफल होना चाहते हैं। मेरे लिए यह एक अलग अनुभव होगा कि मैं इन खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर सकूं।"

शायद रिचर्ड्स के इसी गुरुमंत्र का नतीजा था कि विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के शानदार 95 रनों की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया।

अपनी विस्फोटक पारी से दिल्ली को जीत दिलाने वाले खुद वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि उन्हें सर विवियन रिचर्ड्स की सलाह से मदद मिली।

मैच खत्म होने के बाद सहवाग बोले, "रिचर्ड्स ने टीम के साथ बातचीत में कहा था कि अगर बल्लेबाज अपने अंदर कहीं डर महसूस कर रहा हो तो भी उसे यह दिखाना चाहिए कि वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आप कह सकते हैं कि उनकी इस सलाह से दिल्ली को मदद मिली। जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो मैंने मैच पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की।"

दिल्ली के कप्तान महेला जयवर्धने ने भी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "निश्चित रूप से सर रिचर्ड्स के आने के बाद से टीम में अंतर आया है। मैं भी उन्हें अपने सामने देखकर अचंभित था। टीम के युवा खिलाड़ी उन जैसे महान बल्लेबाज से प्रेरणा ले सकते हैं।"


वीरू ने 57 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान महेला जयवर्धने ने 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 गेंदों पर 59 रन बनाए। दिल्ली को अपनी जीत का सिलसिला आगे भी ऐसे ही जारी रहने की उम्मीद है।

आईपीएल-6 में अब तक दिल्ली
3 अप्रैल : केकेआर ने 6 विकेट से हराया
6 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स ने 5 रन से हराया
9 अप्रैल: मुंबई इंडियंस ने 44 रन से हराया
12 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 विकेट से हराया
16 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स ने सुपर ओवर में हराया
18 अप्रैल : चेन्नई सुपर किंग्स ने 86 रन से हराया।

और अब...
21 अप्रैल: मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed