फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west Indies Scored 245/6 in first t-20

भारत को मिला 246 का लक्ष्य, वेस्टइंडीज ने बनाए 245/6

Sun, 28 Aug 2016 12:10 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
west Indies Scored 245/6 in first t-20
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
अमेरिका के फ्लोरिडा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान धौनी का यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। क्रिस गेल के बगैर खेलने उतरी वेस्टइंडीज को जेम्स चार्ल्स और एविन लुइस ने बेहतरीन शुरुआत दी। 
विज्ञापन


मोहम्मद शमी के पारी के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर दोनों बल्लेबाजों ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। पहले ओवर में 17 रन बने। इसके बाद गेंद का बाउंड्री के पार जाने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ वह अंत तक नहीं थमा। 
विज्ञापन


जेम्स चार्ल्स और एविन लुइस की जोड़ी ने 4.1 ओवर में 50 रन पूरे किए। पहले चार्ल्स ने आक्रमण का जिम्मा संभाला। पांच ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने बिनी किसी नुक्सान के 64 रन बना लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवें 9.3 ओवर में चार्ल्स को बोल्ड आउट कर मोहम्मद समी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। 9.3 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट के नुक्सान पर 126 रन था। चार्ल्स ने 33 गेंदों में 79 रन बनाए। वहीं लुईस ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

 
लुइस ने स्टुअर्ट बिन्नी के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर वह युवराज सिंह की बराबरा करने ले चूक गए।
 वेस्टइंडीज बड़े स्कीर की तरफ बढ़ गया है। 15.1 ओवर में 200  पूरे करने के बाद। रविंद्र जड़ेजा की बॉल पर आंद्रे रसल का शिकार बने। रसल ने 11 गेंद पर 22 रन बनाए। शतकवीर  एविन लुइस भी उसी ओवर में जड़ेजा का शिकार बने और मिड ऑफ पर कैच दे बैठे। लुइस ने 49 गेंद पर 100 रन बनाए।

वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए।  इसे हासिल करना भारत के लिए आसान नहीं होगा। 
भारत की तरफ से गेंदबाजी में धार नहीं दिखाई दी। फ्लैट विकेट पर बुमराह ने 47 रन देकर दो और रविंद्र जड़ेजा ने 39 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं मोहम्मद शमी को 48 रन खर्च करके एक विकेट हासिल हुआ।

 
पारी में कुल 21 छक्के और 13 चौके लगे। शतकवीर ने लुइस ने अपनी शतकीय पारी में 5 चौके और 9 छक्के जड़े वहीं, वहीं चार्ल्स ने अपनी 79 रन की पारी में 6 चौके और 7 छक्के जड़े। 
टीम में वापसी करने वाले पोलार्ड अपने रंग में दिखाई नहीं दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed