फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies players remained stranded in Kolkata four South African players likely to leave for New Zealand

T20 World Cup: अब भी भारत में ही फंसी है वेस्टइंडीज की टीम, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी भी कोलकाता में मौजूद

Fri, 06 Mar 2026 08:25 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 06 Mar 2026 08:25 PM IST
सार

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम का सफर टी20 विश्व कप में समाप्त हो चुका है, लेकिन दोनों टीमें के सदस्य भारत में ही रुके हुए हैं। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण एयरस्पेस बंद पड़ा है जिस कारण इनकी स्वदेश वापसी में विलंब हो रहा है।

विज्ञापन
West Indies players remained stranded in Kolkata four South African players likely to leave for New Zealand
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : PTI

विस्तार

वेस्टइंडीज टीम का सफर टी20 विश्व कप में खत्म हो चुका है, लेकिन टीम के खिलाड़ी अभी भी भारत में ही फंसे हुए हैं। दरअसल, अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद एयरस्पेस बंद पड़ा है जिस कारण टीम स्वदेश नहीं लौट पा रही है। वेस्टइंडीज टीम को भेजने के लिए एक विशेष विमान की व्यवस्था कर दी गई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार एयर ट्रैफिक की अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

द.अफ्रीका के चार खिलाड़ी न्यूजीलैंड रवाना होंगे
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के एक अधिकारी ने बताया कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों की रवानगी की जानकारी का अभी इंतजार है। अधिकारी ने हालांकि कहा कि दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए शुक्रवार रात न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। उन्होंने कहा, दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी आज रात न्यूजीलैंड जा सकते हैं लेकिन औपचारिक जानकारी का इंतजार है।

वेस्टइंडीज की टीम भारत से पांच विकेट से हारने के बाद टी20 विश्व कप से बाहर हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका का अभियान भी बुधवार को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के साथ समाप्त हो गया। दक्षिण अफ्रीका टीम को 15 मार्च से न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका की बाकी टीम कोलकाता से कब रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल के लिए भारत में ही रुक सकते हैं कुछ खिलाड़ी
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गुरुवार को पुष्टि की थी कि टीम को घर वापस भेजने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की जा रही है क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण टीम चार दिन से ज्यादा समय से शहर में फंसी हुई है। ऐसा भी संभव है कि वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ी भारत में ही रुकेंगे ताकि वे अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ सकें। आईपीएल इस महीने के अंत में शुरू होने वाला है। रोवमैन पोवैल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं जिसका शिविर 18 मार्च से शुरू होगा। शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। शिमरॉन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। रोमारियो शेफर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हैं और टीम की ट्रेनिंग 15 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed