{"_id":"9bedd68957d82ed8077dbd21bf2899fd","slug":"west-indies-coach-gibson-left-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिब्सन ने वेस्टइंडीज के कोच पद छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गिब्सन ने वेस्टइंडीज के कोच पद छोड़ा
गुयाना/एजेंसी
Updated Wed, 20 Aug 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
ओटिस गिब्सन ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में रिची रिचर्डसन अंतरिम कोच का पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
बोर्ड ने कहा, "वेस्टइंडीज बोर्ड और गिब्सन दोनों ने आपसी सहमति से अपने करार को तुरंत प्रभाव से खत्म करने का फैसला लिया है।"
गिब्सन ने इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ने के बाद वेस्टइंडीज के कोच का पद वर्ष 2010 में संभाला था। गिब्सन के मार्गदर्शन में टीम ने वर्ष 2012 में टी-20 विश्वकप जीता था लेकिन टेस्ट में उसका प्रदर्शन लगातार खराब होता गया।
विज्ञापन
टीम ने पिछले 12 महीने में न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ अपनी सीरीज गंवा दी। मौजूदा समय में वेस्टइंडीज वनडे विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर पर है।