फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies beat south africa by two wickets in womens world cup

महिला विश्व कपः विंडीज ने द. अफ्रीका को दी मात

Fri, 08 Feb 2013 07:04 PM IST
कटक/मुंबई।/एजेंसी
कटक/मुंबई।/एजेंसी Updated Fri, 08 Feb 2013 07:04 PM IST
विज्ञापन
west indies beat south africa by two wickets in womens world cup

महिला विश्व कप टूर्नामेंट के एक रोमांचक मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 230 रन का स्कोर खड़ा किया जिसे वेस्ट इंडीज ने 45.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 234 रन बनाकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज का पहला विकेट 15 रन पर गिर जाने के बाद स्टेफनी टेलर और काइसिया नाइट (46) ने दूसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी कर टीम के लिए लक्ष्य आसान किया। टेलर ने 78 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का की मदद से 75 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से त्रिशा चेट्टी ने सर्वाधिक 45 रन बनाए।
विज्ञापन


श्रीलंका पर भारी पड़ा न्यूजीलैंड

इंग्लैंड और भारत जैसी मजबूत टीमों को ग्रुप मुकाबलों में हराकर सुपर सिक्स में स्थान पाने वाली श्रीलंकाई टीम अपने उस चमत्कारिक प्रदर्शन को जारी नहीं रख सकी और न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ली ताहूहू के चार और सेयार रक के तीन विकेट की घातक गेंदबाजी के आगे महज 103 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलानी मनोदारा ने सर्वाधिक 34 और दीपिका रसंगिका ने 20 रन बनाए। जवाब में ओपनर फ्रांसेस मैके के नाबाद 39, सूजी बेट्स के 37 और सोफी डिवाइन के नाबाद 29 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed