{"_id":"5b596fe44f1c1b0c718b62d3","slug":"west-indies-beat-bangladesh-by-3-runs-in-second-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतकवीर शिमरोन के दम पर वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया, 1-1 से बराबरी पर पहुंची सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शतकवीर शिमरोन के दम पर वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया, 1-1 से बराबरी पर पहुंची सीरीज
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Shimron Hetmyer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमरोन हेटमेयर (125) के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को तीन रन से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी ओवर में 8 रन की दरकार थी, लेकिन क्रीज पर मौजूद होसैन और मोर्ताजा टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन ने 93 गेंद में 125 रन बनाए जिसकी मदद से मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन जोड़े। जवाब में बांग्लादेश टीम छह विकेट पर 268 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज के कप्तान जासन होल्डर ने 66 रन दे डाले और एक विकेट लिया। होल्डर ने 50वें ओवर में मुशफिकर रहीम (68) को मिडविकेट पर कैच आउट कराया। इसके बाद आखिरी पांच गेंद में सिर्फ चार रन दिए।
विज्ञापन
बांग्लादेश के लिए तामिम इकबाल (54) और शाकिब अल हसन (56) ने उपयोगी पारियां खेलीं। मुशफिकर और महमूदुल्लाह ने चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े और लग रहा था कि बांग्लादेश यह मुकाबला भी जीत जाएगा लेकिन 46वें ओवर में महमूदुल्लाह रन आउट हो गए। इसके बाद कोई बल्लेबाज टीम को जीत तक नहीं ले जा सका।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को वनडे मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 48 रन से हरा दिया था। इस मैच में तामिम इकबाल और शाकिब अल हसन के बीच दोहरी शतकीय साझेदारी की। अब दोनों टीम को बीच अंतिम और निर्णायक वनडे मैच 28 जुलाई को बेसटेरे में खेला जाएगा।